फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nobody will stay in hotel landmark between 26 to 30 october

26 से 30 अक्तूबर तक टीम इंडिया के अलावा लैंडमार्क में नहीं रुकेगा कोई बाहरी, जानिए क्यों

Fri, 13 Oct 2017 07:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Nobody will stay in hotel landmark between 26 to 30 october
डेमो

कानपुर में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वन-डे सीरीज के आखिरी मैच के लिए तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं और काफी नए और कड़े नियम भी बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

इस बार जिला प्रशासन और यूपीसीए मैच फिक्सिंग पर ज्यादा चौकन्ना है। 29 अक्तूबर को ग्रीनपार्क में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के डे-नाइट मैच के मद्देनजर किसी भी बाहरी व्यक्ति को होटल लैंडमार्क में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


इस बार होटल में सिर्फ दोनों टीमों के खिलाड़ी, अंपायर, मैच आफिशियल, आब्जर्वर के अलावा बीसीसीआई और न्यूजीलैंड बोर्ड के पदाधिकारी ही रुकेंगे। आम लोगों के लिए होटल में 26 से 30 अक्तूबर तक न रूम बुक होगा न ही इंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी 2017 को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मैच खेला गया था। मैच के दौरान बीसीसीआई की एंटी करप्शन टीम के प्रमुख नीरज कुमार ने तीन बुकी को होटल लैंडमार्क से पकड़वाया था। बुकी खिलाड़ियों के कमरों के पास ही रुके थे। कई दिनों तक एसोसिएशन और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी पर कोई नतीजा नहीं निकला था। घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए खास चौकसी बरती जा रही है।


एसके अग्रवाल, निदेशक, यूपीसीए ने बताया कि मैदान पर पिच क्यूरेटर के अलावा और कोई नहीं होगा। जबकि ड्रेसिंग रूम में लोकल मैनेजर और कैटरर्स के अलावा किसी का प्रवेश नहीं मिलेगा। होटल लैंडमार्क में 26 से 30 अक्तूबर तक कोई बुकिंग नहीं होगी। 5 साल से छोटे बच्चों को न लाने का आग्रह दर्शकों से किया जाएगा। ताकि सुरक्षा की दृष्टि से किसी को परेशानी न हो। वैसे बच्चों के लिए भी टिकट अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed