फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No vaccine for youth in Rajpur PHC

राजपुर पीएचसी में युवाओं के लिए नहीं वैक्सीन

Mon, 14 Jun 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
No vaccine for youth in Rajpur PHC
राजपुर। पीएचसी में युवाओं के लिए आवंटित कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म हो गई है। ऐसे में अगर सोमवार को वैक्सीन नहीं पहुंची तो 18 प्लस वालों का टीकाकरण प्रभावित होगा। हालांकि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन जारी रहेगा। राजपुर पीएचसी प्रभारी का कहना है मामले की जानकारी से अफसरों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील के राजपुर ब्लॉक स्थित पीएचसी में युवाओं को लगने वाली वैक्सीन की डोज शनिवार को ही खत्म हो गई थी। इससे कुछ युवाओं को बिना वैक्सीन डोज लगवाए लौटना पड़ा था। अस्पताल में छह जून को युवाओं के लिए एक हजार व 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए चार सौ वैक्सीन की डोज भेजी गई थी।
विज्ञापन

एक जून से अभी तक कुल 1703 युवाओं का टीकाकरण हो चुका है। ब्लॉक क्षेत्र में अभी तक कुल 20160 लोग वैक्सीनेशन का फायदा उठा चुके हैं। अस्पताल के कर्मी के मुताबिक शनिवार को 217 युवाओं तथा 45 साल से अधिक उम्र के 371 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवाओं के लिए वैक्सीन की डोज खत्म हो गई। सोमवार को अगर वैक्सीन की डोज अस्पताल नहीं पहुंची तो युवाओं को वापस जाना पड़ सकता है। पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि डोज के खत्म होने की जानकारी अफसरों को दे दी गई है। जल्द अस्पताल में वैक्सीन की डोज उपलब्ध होगी।

एआरटीओ कार्यालय में वैक्सीनेशन कैंप आज
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय के सारथी भवन में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। यहां विभागीय कर्मियों, कार्यालय आने वाले चालकों, क्लीनरों, परिचालकों आदि का टीकाकरण किया जाएगा। एआरटीओ मनोज वर्मा ने बताया कि सुबह 10:30 बजे कैंप का शुभारंभ डीएम जेपी सिंह करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed