फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No potholes on roads after deadline

Kanpur News: समय सीमा खत्म पर सड़कों के गड्ढे नहीं

Sat, 22 Nov 2025 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
No potholes on roads after deadline
कानपुर। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन से तय समय सीमा बीतने के एक माह बाद भी काम अधूरा है। कुछ मोहल्लों में पैचवर्क किया ही नहीं गया जबकि जीटी रोड, हैलट रोड सहित कई सड़कों पर किया गया पैचवर्क उखड़ने लगा है। इससे लाखों शहरवासी ऐसी सड़कों पर हिचकोले खाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

शासन ने दीपावली तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था। इसके लिए नगर निगम करीब 20 करोड़ और पीडब्ल्यूडी सात करोड़ से ज्यादा खर्च कर रहा है। इसी तरह एनएच पीडब्ल्यूडी ने रामादेवी से आईआईटी तक जीटी रोड की पांच साल तक मरम्मत और रखरखाव के लिए करीब 25 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। इसके बावजूद जीटी रोड गड्ढामुक्त नहीं हुआ है जबकि एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार जयंत ने बारिश खत्म होते ही सड़क को चमाचम करने का दावा किया था। अमर उजाला की पड़ताल में शुक्रवार को सभी दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन


जीटी रोड में पैचवर्क के नाम पर खानापूरी
जीटी रोड को गड्ढा मुक्त करने के लिए पैचवर्क कराने के दावे किए जा रहे हैं लेकिन वास्तविकता इससे अलग दिखाई पड़ रही है। कल्याणपुर से रावतपुर जाने की वाली सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। कल्याणपुर थाने के पास पेट्रोल पंप के सामने और थोड़ा आगे एसपीएम मेट्रो स्टेशन के आगे सड़क क्षतिग्रस्त है। बगिया क्रॉसिंग पर दस दिन में ही पैचवर्क उखड़ने लगा है। सीएसजेएमयू गेट के सामने करीब 100 मीटर सड़क ऊबड़-खाबड़ है। बरसायतपुर मोड़ पर भी सड़क की बजरी उखड़ रही है। दलहन अनुसंधान केंद्र क्रॉसिंग के पास पैचवर्क नहीं किया गया है। नर्सरी के सामने भी चालक गड्ढे बचाकर वाहन चलाते नजर आए। गुरुदेव चौराहे में भी गड्ढे हो गए हैं। वहां से रावतपुर तक कई जगह गड्ढे हैं। जेके कैंसर संस्थान के पास से गोल चौराहे की तरफ सड़क निर्माण के नाम पर गिट्टी ही डाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं नहीं भरे गड्ढे, तो कहीं अधूरा पैचवर्क
पांडुनगर गुरुद्वारा रोड, काकादेव में देवकी चौराहे से छपेड़ा पुलिया रोड, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत गड़रियनपुरवा में इंडिस्ट्रयल एरिया पुलिस चौकी चौराहे से बब्बर गैस प्लांट रोड, फजलगंज फायर स्टेशन रोड, साकेतनगर में दीप टाकीज तिराहे से किदवईनगर थाना रोड, बसंत विहार मेट्रो स्टेशन से काठ का पुल रोड, उसी से लगी नहरिया रोड, गोविंदनगर में चावला चौराहे से परमपुरवा होते हुए जूही रोड, रेलबाजार में जीटी रोड से सेंट्रल स्टेशन मार्ग सहित कई सड़कों में गड्ढे हैं। यशोदानगर नमक फैक्ट्री रोड सहित कई सड़कों में अधूरा पैचवर्क कराया गया है।

चार बार कराया पैचवर्क, फिर भी गड्ढे
पीडब्ल्यूडी ने हैलट रोड पर चार बार पैचवर्क कराया पर घटिया कार्य की वजह से वहां फिर गड्ढे होने लगे हैं। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनूप मिश्रा ने बताया कि मेट्रो और जल निगम के कार्यों की वजह से यह सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पैचवर्क करके काम चलाया जा रहा है। अगले साल नवीनीकरण कराया जाएगा।


बातचीत

जीटी रोड की मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई है। यूनिवर्सिटी गेट के सामने तो लगता ही नहीं कि पैचवर्क किया गया है। - नागेश शर्मा, कल्याणपुर
जीटी रोड में कल्याणपुर से गोल चौराहे तक कई जगह गड्ढे हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है पर अफसर इन्हें नजरंदाज कर रहे हैं। - लकी वर्मा, कल्याणपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed