फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No major announcement made for industrial development of Kanpur in last five years in Budget

बजट से उद्यमियों को हर बार मिली निराशा, 5 साल में कानपुर औद्योगिक विकास की नहीं हुई कोई बड़ी घोषणा

Fri, 05 Jul 2019 10:54 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 05 Jul 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
No major announcement made for industrial development of Kanpur in last five years in Budget
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
केंद्र सरकार के बीते पांच साल के बजट से कानपुर के उद्यमियों को निराशा हाथ लगी है। उद्यमी छोटे और मझोले उद्योगों के उत्थान के लिए हर बार घोषणाओं की बाट जोहते रहे, लेकिन ऐसी कोई महत्वपूर्ण घोषणा केंद्र सरकार की ओर से नहीं हुई।
विज्ञापन


कानपुर के आईआईए और पीआईए जैसे संगठनों की ओर से सौंपी गईं सिफारिशों को भी बजट में शामिल नहीं किया गया। बीमार एमएसएमई इकाइयों के पुनर्वास के लिए जारी आरबीआई के दिशा निर्देश जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं हो सके।
विज्ञापन


इसके सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों से 25 फीसदी अनिवार्य खरीद की व्यवस्था भी पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतरी। 2017-18 में 50 से 250 करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों को 30 के बजाय 25 फीसदी कारपोरेट टैक्स के दायरे में लाने से भी शहर के उद्यमियों को बहुत राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे राहत मिली  
59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक के ऋण स्वीकृति वाली घोषणा से उद्यमियों को मामूली राहत मिली है।  

आम जनता को मिली थी राहत
चुनाव से पूर्व ढाई से पांच लाख रुपये तक की आय पर पांच फीसदी टैक्स को शून्य किए जाने से शहर की करीब 10 लाख आबादी को लाभ मिला। इसमें आम नौकरी पेशा लोग, छोटे व्यापारी व सेवा प्रदाता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed