{"_id":"6987907f1dfa1aa5420461ca","slug":"no-leopard-tracks-were-found-during-combing-operations-forest-officials-said-it-had-moved-to-the-forest-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-138052-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कॉम्बिंग में नहीं मिले तेंदुए के निशान, वन अधिकारी बोले चला गया जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कॉम्बिंग में नहीं मिले तेंदुए के निशान, वन अधिकारी बोले चला गया जंगल
Sun, 08 Feb 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। बीहड़ क्षेत्र में लगातार कई दिनों से तेंदुआ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत थी। हालांकि तेंदुआ अब नहीं दिखाई दे रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो दिनों तक लगातार कॉम्बिंग की गई लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। ऐसे में उम्मीद है कि वह घने जंगल की ओर चला गया है।
राजपुर क्षेत्र के बीहड़ पट्टी के गांव में कई दिनों से तेंदुआ दिखाई दे रहा था। इससे खेतों पर काम करने वाले किसान दहशत में थे। पहले तेंदुए को दिबैर गांव के रास्ते में देखा गया था। इसके बाद करीब चार दिन वह इसी क्षेत्र में रहा। बाद में वह गुबार के जंगल में चला गया लेकिन एक ही दिन बाद विजहरा गांव के जंगल में इसे देखा गया। वन विभाग की टीम ने गुबार-पिचौरा के जंगल में पिंजरा लगाकर इसे घेरने की कवायद की लेकिन सफलता नहीं मिली। भोगनीपुर के वन रेंजर स्वामी दीन का कहना है लगातार निगरानी के बाद वह कहीं नजर नहीं आया। इससे लगता है कि वह घने जंगल की ओर चला गया है।