फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No leg space in special trains

Kanpur News: स्पेशल ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं

Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
No leg space in special trains
:रेलवे जंक्शन से खचाखच भरी ट्रेन में चढ़ते यात्री।  - फोटो : संवाद
इटावा। महाकुभ के लिए जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी हुई हैं। यहां से यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जगह नहीं मिलने से कुछ यात्रियों ने बसों का सहारा लेना मुनासिब सभा। वहीं रविवार देर रात से दोपहर दो बजे तक कुल नौ ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से स्टेशन पर आईं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने इटावा से होकर गुजरने वाली करीब 58 ट्रेनों का अलग-अलग तिथियों पर संचालन शुरू किया है। वहीं चार महाकुंभ विशेष ट्रेन चल रही हैं। इसमें अधिकतर ट्रेनें घंटों लेट आईं। इसमें प्रमुख रूप से आगरा फोट- प्रयागराज कुंभ मेला स्पेशल 2 घंटा 43 मिनट, लखनऊ-प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन एक घंटा 58 मिनट देर से पहुंचीं। सूबेदारगंज-कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन नौ घंटा छह मिनट, हापा कुंभ स्पेशल ट्रेन एक घंटा 20 मिनट लेट रही।
विज्ञापन

इसके अलावा अवध एक्सप्रेश दो घंटा नाै मिनट, लालगढ़-प्रयागराज दो घंटा चार मिनट, फरक्का एक्सप्रेस पांच घंटा 55 मिनट देरी से आईं। पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटा 17 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। दोपहर ढाई बजे के बाद प्रयागराज जाने को कोई ट्रेन नहीं थी। इसकी वजह से यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
प्रयागराज के लिए 12 बसों को चलाया गया
इटावा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक कुमार सिंह ने बताया कि जिले से द्वितीय चरण में 22 जनवरी से 410 बसें भेजी जाएंगी। वहीं, मौजूदा समय में आगरा व मथुरा की बसें सीधे प्रयागराज भेजी जा रही है, जो इटावा होते हुए निकल रही हैं। इससे यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो रही है। सोमवार को इटावा डिपो से सीधे प्रयागराज के लिए 12 बसों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed