फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No Entry of trucks over

ट्रकों की नो इंट्री खत्म

Mon, 18 Jul 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Mon, 18 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
No Entry of trucks over
नो इंट्री के कारण दिन में इस तरह हाइवे पर खड़े रहते हैं ट्रक।  - फोटो : amarujala
कानपुर। कानपुर-आगरा और कानपुर-हमीरपुर नेशनल हाइवे पर दिन में ट्रकों की नो इंट्री सोमवार से खत्म हो जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी। ट्रक एक-एक करके 24 घंटे निकलते रहेंगे। जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। कानपुर से लखनऊ यात्रा में भी जाम नहीं मिलेगा। दिन में नो इंट्री के कारण अभी दोनों हाइवों से रोजाना रात में करीब 5000 ट्रक निकलते हैं, जो जाम का बड़ा कारण बनते हैं।
विज्ञापन

कानपुर-आगरा और कानपुर-हमीरपुर रोड पर नो इंट्री लागू है। इस कारण ट्रक शहर की सीमा पर आकर रुक जाते हैं। रात नौ बजे के बाद नो इंट्री खुलती है, फिर ट्रकों की लंबी लाइन लग जाती है। इससे नौबस्ता और रामादेवी के आसपास भीषण जाम लगता है। इसका प्रभाव शहर तक आता है।  हमीरपुर रोड से रोजाना करीब 2000 ट्रक घाटमपुर से इंट्री मारते हैं। यह ट्रक नौबस्ता होकर निकलते हैं। जाम लगता है। इसकी चपेट में शहरवासी भी आते हैं। इसी तरह कानपुर-आगरा रोड के 3000 ट्रक रोजाना रामादेवी से होकर निकलते हैं। एक साथ ट्रक निकलने के कारण ही रामादेवी और उसके आसपास जबरदस्त जाम लगता है। दिन भर ट्रक चलते हैं लेकिन शहर की सीमा पर आकर थम जाते हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार से नो इंट्री खत्म करने का फैसला किया। साथ ही व्यवस्था प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव, सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट, सीओ, आरटीओ और थानाध्यक्ष को दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि नो इंट्री को ट्रायल के तौर पर खोला जा रहा है। एक सप्ताह तक नतीजा देखा जाएगा। इसके बाद
विज्ञापन

नो इंट्री के इस बदलाव से रात का जाम खत्म होता है तो इस व्यवस्‍था को आगे बढ़ाया जाएगा।  
नो इंट्री से जाम की समस्या
ट्रकों की नो इंट्री से सचेंडी, भौंती, रामादेवी, जाजमऊ तक भीषण जाम लगता है। इसका असर कैंट, लाल बंगला और पनकी तक दिखता है। ट्रैफिक फंसा रहता है। कानपुर की नो इंट्री का असर उन्नाव में जबरदस्त तरीके से दिखता है। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर रात में ट्रकों का रेला लगा रहता है। जाम लगता है। इस कारण डेढ़ से दो घंटे की यात्रा तीन घंटे में पूरी हो पाती है। नौबस्ता में भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में नहीं घुसेंगे ट्रक
ट्रकों के शहर के अंदर घुसने पर नो इंट्री बरकरार रहेगी। कानपुर-हमीरपुर और कानपुर-आगरा रोड के ट्रक रात नौ बजे के बाद ही शहर के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। शहरवासियों की सुविधा के लिए ही जीटी रोड को नो इंट्री के दायरे में रखा गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed