{"_id":"6a4eaf93ec270d7b46091a50","slug":"no-electricity-for-13-hours-in-100-villages-kanpur-news-c-220-1-akb1002-145473-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 100 गांवों में 13 घंटे नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 100 गांवों में 13 घंटे नहीं आई बिजली
Thu, 09 Jul 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। जटियापुर ग्रिड उपकेंद्र से डेरापुर उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में हल्की बारिश के दौरान फॉल्ट होने से मंगलवार देर रात नगर समेत 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई। बिजली न आने से बुधवार सुबह पेयजल किल्लत हुई। 13 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
मंगलवार रात करीब 11 बजे मेन लाइन ब्रेक डाउन के चलते डेरापुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। उरसान, अगवासी, निम्दापुर, सरगवां, बलाई, चम्पतपुर, खजुरी, खल्ला, रतनियापुर, जिगनिस समेत 100 गांवों समेत डेरापुर की बिजली पूरी रात बहाल नहीं हो सकी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे बिजली कर्मियों ने फॉल्ट की तलाश शुरू की। फॉल्ट मरम्मत कर दोपहर में 12:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई लेकिन एक घंटे बाद फिर बिजली चली गई। करीब आधे घंटे बाद कुछ समय के लिए आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद एक घंटे बाद दोबारा बाधित हो गई।
अनुज तिवारी, संतोष शुक्ला, मुन्ना, रामचंद्र, चांद बाबू और धीरज कुमार ने बताया कि जटियापुर से आई मेन लाइन में हल्की बारिश में ही फॉल्ट हो जाता है। वहीं रात में उपकेंद्र में जेई रुकते नहीं हैं। रात में फॉल्ट होने पर लाइनमैन पेट्रोलिंग नहीं करते हैं। इससे पूरी रात बिजली गुल रहती है। उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) अवधेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही चार्ज मिला है। बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।