{"_id":"602d3dab8ebc3ee93213ae81","slug":"no-claims-on-1-40-crore-found-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रेन में मिले 1.40 करोड़ पर किसी का दावा नहीं, देशविरोधी गतिविधियों में पैसा लगाए जाने की आशंका, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रेन में मिले 1.40 करोड़ पर किसी का दावा नहीं, देशविरोधी गतिविधियों में पैसा लगाए जाने की आशंका, जांच शुरू
Wed, 17 Feb 2021 09:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 17 Feb 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की पेंट्रीकार में नोटों से भरा बैग मिलने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सोमवार रात ट्रेन की पैंट्री कार में मिले नोटों से भरे बैग पर बुधवार को भी किसी ने दावा नहीं किया है। वहीं आयकर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि ये रुपये आपराधिक या देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लाए जा रहे थे।
बुधवार को रेलवे ने आयकर विभाग को जांच के लिए पत्र भेज दिया है। पत्र में बरामद रुपये को लावारिस बताया है। आयकर विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम रेलवे स्टाफ से जानकारी जुटाने के साथ ही दिल्ली से कानपुर के बीच के स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। कोई लंबी चेन होने की भी आशंका जताई जा रही है।
बैग में नहीं था ताला, पैंट्री कार में कैसे पहुंचा
जिस लाल रंग के ट्रॉली बैग में रुपये मिले हैं, उसमें कोई ताला नहीं लगा था। यह भी सवाल है कि बैग पैंट्री कार में कैसे पहुंचा। यहां तो केवल स्टाफ का ही आना जाना होता है। आयकर विभाग इन सभी सवालों के भी जवाब तलाशने में जुट गया है।