{"_id":"588e1ce34f1c1b2f3de802f7","slug":"no-candidate-on-owaisi-party-in-sisamau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम वोटों के बिखराव के डर से ओवैसी इन सीटों पर नहीं उतारेंगे अपने प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम वोटों के बिखराव के डर से ओवैसी इन सीटों पर नहीं उतारेंगे अपने प्रत्याशी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 30 Jan 2017 01:29 AM IST
सार
मुस्लिम वोटों का बिखराव रोकने के लिए नहीं खड़े किए उम्मीदवार
आर्य नगर प्रत्याशी के समर्थन में हैदराबाद से आई ओवैसी की टीम
विज्ञापन
असदउद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अब सिर्फ आर्य नगर विधानसभा सीट पर ही चुनाव लड़ेगी। कैंट और सीसामऊ सीट पर मुस्लिम वोटों के बिखराव को रोकने के लिए यहां से प्रत्याशी नहीं खड़े किए जाएंगे। आर्य नगर में प्रत्याशी के प्रचार के लिए असदउद्दीन ओवैसी के खास सिपहसालार हैदराबाद से कानपुर आ चुके हैं।
विज्ञापन
वोटों का बिखराव रोकने के लिए पार्टी का फैसला
मुस्लिम समुदाय के लोग
पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अतीक ने बताया कि कैंट में तीन मुस्लिम और सीसामऊ में दो मुस्लिम प्रत्याशी हैं। ऐसे में इन दोनों सीटों पर मुस्लिम वोटों का बिखराव रोकने के लिए पार्टी यहां अपना कोई उम्मीदवार खड़ी नहीं करेगी। आर्य नगर से पार्टी ने हाजी रबीउल्ला मंसूरी को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसलमानों को सियासी हिस्सेदारी की जरूरत
डेमो
आर्य नगर सीट पर वोटों के बंटने की गुंजाइश कम है। वहीं, ओवैसी के खास सिपहसालार और हैदराबाद में पार्टी के नेता सुहेल महमूद कादरी, आफताब कादरी, महमूद कादरी ने रविवार को आर्य नगर सीट पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को सियासी हिस्सेदारी की जरूरत है।