{"_id":"585434d74f1c1b310e64a101","slug":"niranjan-jyoti-comment-on-akhilesh-and-maya","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी बोली, यूपी में चल रहा बुआ-भतीजे का खेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी बोली, यूपी में चल रहा बुआ-भतीजे का खेल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:46 AM IST
सार
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का भोगनीपुर में स्वागत
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजे का खेल चल रहा है। सपा मुखिया पहले अपने परिवार का अंतर्कलह दूर करें फिर प्रदेश चलाएं। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। वह शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के मूसानगर से कानपुर देहात सीमा में प्रवेश करने पर सभा को संबोधित कर रही थीं।
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने के साथ ही 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली को सफल बनाने के लिए पहुंचने की अपील की। परिवर्तन यात्रा का भोगनीपुर, सिकंदरा, पुखरायां, राजपुर, संदलपुर आदि में जगह-जगह स्वागत किया गया।
भाजपा नेताओं ने कानपुर नाका बाईपास जोड़ स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसौदिया, राजेश सचान, राजेंद्र सिंह चौहान, अनीता सचान, योगेंद्र द्विवेदी, रामनरेश सिंह भदौरिया, मदनलाल आदि मौजूद रहे।