{"_id":"636f3b3c82de8970e90e2402","slug":"ninteen-lakh-fifty-thousand-stolen-from-retired-cmo-house-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रिटायर्ड सीएमओ के घर से 19.50 लाख की चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर घुसे थे चोर, तफ्तीश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रिटायर्ड सीएमओ के घर से 19.50 लाख की चोरी, खिड़की की ग्रिल काटकर घुसे थे चोर, तफ्तीश में जुटी पुलिस
Sat, 12 Nov 2022 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:51 AM IST
सार
नौबस्ता थाना क्षेत्र के नगर वाई ब्लॉक में चोरों ने रिटायर सीएमओ के घर से 19.50 लाख का माल पार कर दिया। सुबह साढ़े छह बजे जब परिवार उठा, तब चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में रिटायर्ड सीएमओ के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के वाई ब्लॉक में चोरों ने शुक्रवार देर रात घर से जेवर और नकदी समेत 19.50 लाख माल पार कर दिया। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घटना को अंजाम दिया है। रिटायर्ड सीएमओ जीपी शुक्ला ने बताया कि वो अपनी पत्नी स्नेहलता के साथ मकान में रहते हैं। साथ ही, उनके अन्य भाई राहुल, रमाकांत, ओमप्रकाश और संदीप भी रहते हैं। हम रात करीब 12 बजे सोये थे।
विज्ञापन
देर रात चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर अलमारी से करीब 15 लाख के जेवर और 4.50 लाख रुपये पार कर दिए। चोरों ने उनके कमरे के आगे वाले हिस्से में लगे दरवाजे की कुंडी भी लगा दी थी। सुबह साढ़ें छह बजे जब वो उठे, तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवॉड पहुंच गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर टीम पहुंच गई थी और मामले की तफ्तीश की जा रही है।