{"_id":"68a9fc325978dac4490f8c63","slug":"nine-workers-found-absent-in-government-iti-salary-stopped-etawa-news-c-216-1-etw1005-129807-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राजकीय आईटीआई में नौ कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राजकीय आईटीआई में नौ कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका
Sat, 23 Aug 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21:::राजकीय आईटीआई में शौचालय में गंदगी देखकर नाराजगी जताते सीडीओ अजय कुमार गौतम। स्रोत वि
इटावा। सीडीओ ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण तो यहां उन्हें अव्यवस्थाओं का बोलबाला मिला। आईटीआई में कक्षों व शौचालयों में गंदगी के ढेर मिला। परिसर में जगह-जगह बड़ी-बड़ी घास खड़ी देखकर उनका पारा चढ़ गया। प्रधानाचार्य के देरी से आने पर फटकार लगाकर समय से आने के निर्देश दिए। साथ ही गैरहाजिर मिले नौ कर्मियों का एक दिन वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
शनिवार को सीडीओ अजय कुमार गौतम ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह के कक्ष का कार्यालय बंद मिला। वह संस्थान में उपस्थिति नहीं थे। सीडीओ ने कक्ष को खुलाकर उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इसमें 39 में से 30 कर्मी मौके पर मौजूद मिले जबकि नौ गैरहाजिर मिले। इसके बाद कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया गया, इसमें अधिकांश कक्षों में ताले लगे मिले। उन्हें खुलवाने में कक्षों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली।
संस्थान में बालक/बालिका के लिए छह शौचालय बने हैं लेकिन एक भी शौचालय क्रियाशील हालत में नहीं मिला। सभी शौचालयों में अत्यधिक गंदगी मिली, साथ ही कुछ शौचालयों के दरवाजे भी टूटे मिले। संस्था परिसर में जगह-जगह घास मिली। संस्थान में संचालित कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई। वर्कशाॅप में साफ-सफाई का अभाव व सामग्री व्यवस्थित रूप से नहीं मिली। सीडीओ ने खामियां मिलने व प्रधानाचार्य के देरी से आने पर नाराजगी जताकर फटकार लगाई। साथ ही परिसर में 40 किलोवाट का हाईब्रिड सोलर पावर प्लांट को शुरू कराने के निर्देश दिए।