{"_id":"5ea2d98f8a9c37259303ba64","slug":"nine-worker-s-found-working-in-petha-factory-under-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पेठा कारखाने में काम करते मिले नौ मजदूर, 22 अप्रैल को शिकोहाबाद से बुलाए गए थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में पेठा कारखाने में काम करते मिले नौ मजदूर, 22 अप्रैल को शिकोहाबाद से बुलाए गए थे सभी
Fri, 24 Apr 2020 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में काम करते मजदूर
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से चल रहे पेठा कारखाने में शुक्रवार को एसडीएम ने पुलिस के साथ छापा मारा। कारखाने के बाहर लगे ताले को खुलवाया तो अंदर नौ मजदूर काम करते मिले। सभी को मेडिकल परीक्षण के बाद कारखाने में ही क्वारंटीन किया गया है।
संचालक कारखाना संबंधित कोई भी कागज नहीं दिखा सका। एसडीएम ने कारखाना संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सभी मजदूर 22 अप्रैल को शिकोहाबाद से आए थे। राजपुर कस्बे में पेठा कारखाना चलने व उसमें काफी संख्या में बाहर के मजदूरों के काम करने की शिकायत शुक्रवार को किसी ने जिला कंट्रोल रूम में दी थी।

Trending Videos
एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कारखाने में बाहर से ताला लगा मिला। पुलिस ने पास में रहने वाले संचालक दीपक गुप्ता से ताला खुलवाया तो अंदर नौ मजदूर मिले। एसडीएम ने मजदूरों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को संचालक ने पेठा बनाने के लिए बुलाया था।
एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने सभी का मेडिकल परीक्षण किया। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। बाद में सभी मजदूरों को कारखाने में सामाजिक दूरी के साथ क्वारंटीन कर दिया गया। एसडीएम ने कारखाना संबंधित कागजात संचालक से मांगे तो वह नहीं दिखा सका।
पेठा कारखाना काफी समय से अवैधानिक तरीके से चलने की बात समाने आई है। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि मजदूरों को क्वारंटीन करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।