फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nine kg of beetroot

नौ किलो का चुकंदर

Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nine kg of beetroot
चुकंदर - फोटो : amarujala
रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में एक किसान के खेत मेें नौ किलो का चुकंदर उगा है। छोटे तरबूज के   आकार का चुकंदर देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए। रसूलाबाद कस्बे और  आस-पास के गांवों के लोग भी इसे देखने पहुंचे और हैरत जताते रहे।
विज्ञापन


तिश्ती गांव के किसान राजेंद्र सिंह उर्फ राजू यादव ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में छह माह पहले लहसुन बोया था। उसी के साथ मेड़ों पर चुकंदर की भी बुआई की थी। शनिवार को खेत से कुछ चुकंदर उखाड़े तो एक चुकंदर खुरपी से उखड़ा ही नहीं। काफी खोदने के बाद भी चुकंदर नहीं निकला तो फावड़े से खुदाई की, फिर चुकंदर बाहर निकला तो चौंक गए। यह फल किसी छोटे तरबूज के आकार का था। रंग सुर्ख लाल था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आमतौर पर चुकंदर की फसल जब बहुत अच्छी होती है तो 300 से 500 ग्राम तक की गाठें पैदा होती है, लेकिन नौ किलो को चुकंदर तो कभी देखा-सुना नहीं। गांव के बुजुर्ग भी इसे अजूबा बताते रहे। शाम तक आस-पास के गांव के लोग भी इसे देखने आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed