Hamirpur Accident: अलग-अलग हादसों में नौ घायल, तेज रफ्तार लोडर पलटा, दो बाइकों की हुई भिड़ंत
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर घायलों को उरई अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस मामलों की जांच पड़ताल कर रही है।
विस्तार
हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड जरिया मार्ग पर एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस्लामपुर गांव निवासी गोविंदास ने बताया कि वह ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता है।
शुक्रवार को गोहांड कस्बे से परिवार के साथ लोडर में बैठकर गांव जा रहा था तभी बीरा गांव के डिग्री कालेज के पास लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सकुन (35) सुनील (5) को गंभीर हालात उरई अस्पताल रेफर किया है।
वहीं, हादसे में गोविंदास (40) लोकेंद्र (9) अवधेश (7) आराधना (4) को मामूली चोटें आई है। थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया की घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर लोडर को थाने में खड़ा कराया गया है। तहरीर नही मिली है।
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
वहीं, मझगवां थाने के जराखर गांव निवासी भूवनेंद्र कुमार (23) ने बताया गांव में किराना की दुकान किए हैं। शनिवार दोपहर कस्बे से सामान खरीद कर जा रहे थे।
देशरानी महाविद्यालय के पास जराखर गांव के दीपक कुमार (35) व करन सिंह (27) की बाइक से टक्कर हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया।