फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nine forms of Maa Durga shown through Shakti dance drama

Kanpur News: स्वयं में शक्ति नृत्य नाटिका से दिखाए मां दुर्गा के नौ स्वरूप

Fri, 09 May 2025 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Nine forms of Maa Durga shown through Shakti dance drama
नृत्य नाटिका स्वयं में श​क्ति का मंचन करते कलाकार।  - फोटो : संवाद
कानपुर। मां शैलपुत्री के सौम्य स्वभाव को मंच पर दर्शाया गया। वहीं, मां काली के रौद्र रूप ने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया। मौका था इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल की ओर से स्वयं में शक्ति नृत्य नाटिका का। सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने मां दुर्गा के नौ रूपों को मंच पर दर्शाते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन



कलाकारों ने मां दुर्गा की शक्ति, करुणा और महिमा को जीवंत नृत्य और भावपूर्ण संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। नृत्य नाटिका में मां दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की कथाओं और विशेषताओं को दर्शाया गया।
विज्ञापन


वहीं, अयि गिरि नंदिनी की प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश भर दिया। हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नृत्य नाटिका में पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनीता भार्गव, रश्मि कपूर, इंदु गुप्ता और एकता गुप्ता ने सराहनीय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पूनम अग्रवाल, पूजा रूपानी, अल्का भार्गव, अनीता लाहोटी, अर्पणा गुप्ता, भारती मालपानी, गीतू खन्ना, ज्योति सिंहानिया, कुसुम अग्रवाल, प्रीति गर्ग, प्रीति गुप्ता, रचना भार्गव, रचना गुप्ता, रश्मि गर्ग, रेणुका अग्रवाल, रिंकू भार्गव, ऋतु अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, श्रुति टंडन, उमा मालानी, वंदना मालानी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed