{"_id":"60ba71945e24610aae375dd0","slug":"nine-deaths-from-corona-hidden-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : छिपाई गईं कोरोना से नौ मौतें, स्वास्थ्य विभाग अब कर रहा है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : छिपाई गईं कोरोना से नौ मौतें, स्वास्थ्य विभाग अब कर रहा है खुलासा
Sat, 05 Jun 2021 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:01 AM IST
सार
- तीन दिन में याद आईं कोरोना से 29 मौतें
- अब रिकॉर्ड में जुड़वाने की कवायद भी हो रही है
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना के मामले घटने पर स्वास्थ्य विभाग लगातार तीन दिनों से कोरोना से छिपाई गई मौतें भी उजागर कर रहा है। शुक्रवार को कोरोना से एक मौत हुई, जबकि विभाग को नौ पुरानी मौतें आंकड़ों में जुड़वाने की याद आई।
विज्ञापन
इस प्रकार 10 मौतें दर्शायी गईं। इसी तरह तीन दिन में 29 मौतों को पोर्टल में दर्ज कराने की सुध आई। अब तक 1738 की मौत हो चुकी हैं। उधर, एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच में कोरोना के 26 नए मरीजों का भी पता चला।
विज्ञापन
मरने वाला 54 वर्षीय चौबेपुर निवासी मरीज रामा मेडिकल कालेज में भर्ती था। सीएमओ के अनुसार उसे बीपी, डायबिटीज भी थी। इसी बीच पोर्टल में नौ पुरानी मौतें अपडेट की गईं। इनमें से पांच मौतें हैलट में, तीन चांदनी अस्पताल में और एक अन्य राज्य स्तर से सूचना मिलने का हवाला दिया गया, जिन्हें पोर्टल पर विलंब से अपडेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग दूसरी लहर कमजोर होने के साथ ही आंकड़े बाजी के खेल में जुट गया है।
विज्ञापन
66 हुए ठीक, 320 एक्टिव केस
विभिन्न अस्पतालों से 16 मरीज डिस्चार्ज हुए और 50 अन्य ने होम आइसोलेशन में कोरोना को हराया। एक्टिव केस अब 320 हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 8609 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए।