फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nikhilendra of Suditi Global topped the district in high school.

Kanpur News: हाईस्कूल में सुदिति ग्लोबल के निखिलेंद्र ने किया जिला टॉप

Mon, 13 May 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nikhilendra of Suditi Global topped the district in high school.
इटावा। सीबीएसई हाईस्कूल के घोषित परीक्षाफल में इस बार टॉप स्थानों पर छात्रों का दबदबा रहा। सुदिति ग्लोबल एकेडमी के निखिलेंद्र ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल के राघवेंद्र प्रताप सिंह 97.6 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पर रहे। डीपीएस के ही अभिनव वर्मा व सेंट मैरी के पार्थ प्रकाश ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


हाईस्कूल का परीक्षाफल आने के बाद सफल हुए छात्र-छात्राएं खुशी मनाते दिखे। जिले में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से सुदिति ग्लोबल के अजिताभ व संत विवेकानंद के आदर्श बाबू रहे। दोनों को 97.2 प्रतिशत अंक मिले। माउंट लिटेरा जी स्कूल की कशिश, रेडवुड ग्लोबल स्कूल की तेजवती व सेंट मेरी की ताल्या ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान पाया।
विज्ञापन

सुदिति ग्लोबल एकेडमी की युवराज, सेंट मैरी की नव्या गुप्ता, प्रिया गुप्ता व तन्मय राजावत 96.6 प्रतिशत अंक पाकर छठवें स्थान पर रहे। सातवां स्थान थियोसीफिकल इंटर काॅलेज की महिमा कटियार, दिल्ली पब्लिक स्कूल के रुद्रप्रताप सिंह ने पाया। दोनों के 96.6 प्रतिशत अंक रहे। जिले में आठवें स्थान पर माउंट लिटेरा अंबर राज, रेडवुड ग्लोबल स्कूल के शिवांश रहे। इन्हें 96.2 प्रतिशत अंक मिले। एसएस मेमोरियल के राजवेंद्र सिंह, डीपीएस के सात्विक गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ नवां स्थान पाया जबकि दसवें स्थान पर डीपीएस की निष्ठा गुप्ता तथा माउंट लिटेरा जी स्कूल की अनुष्का यादव रहीं। उन्हें 95.6 प्रतिशत अंक हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन







शिक्षक पिता से मिला बड़ा सहयोग
इटावा। सीबीएसई हाईस्कूल के घोषित परीक्षाफल में जिला टॉप करने वाले सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र निखिलेंद्र का कहना रहा कि उनकी इस सफलता में शिक्षक पिता का बड़ा सहयोग रहा। आगे मैथ्स स्ट्रीम से अध्ययन करूंगा। भविष्य में जेईई की तैयारी करके इंजीनियर बनने का सपना है। वह उन सभी गुरुजनों काे भी अपनी सफलता का श्रेय देते हैं जिन्होंने उसका समय-समय पर उत्साहवर्धन किया तथा विषय के किसी भी डाउट को अच्छे से समझाया। वह सात आठ घंटे नियमित पढ़ाई करते रहा है। आगे भी अपने लक्ष्य के लिए प्रयास करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed