{"_id":"643d991a6084dac7ed050945","slug":"nikay-chunav-2023-886-claimants-bought-pamphlet-on-the-first-day-in-kanpur-2023-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav 2023: कानपुर में पहले दिन 886 दावेदारों ने खरीदे पर्चे, नामांकन का खाता खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav 2023: कानपुर में पहले दिन 886 दावेदारों ने खरीदे पर्चे, नामांकन का खाता खुला
Tue, 18 Apr 2023 09:30 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Apr 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए महापौर, पार्षद आदि पदों के लिए 886 पर्चे (नामांकन फार्म) खरीदे गए। कांग्रेस और सपा से महापौर पद के प्रत्याशियों ने आठ पर्चे खरीदे। सर्वाधिक 762 नामांकन फार्म नगर निगम में बिके। वहीं वार्ड-4 ग्वालटोली से अंकित मौर्या और वार्ड 79 चटाईमोहाल से पूर्व पार्षद राजीव कुमार मेहरोत्रा ने निर्दलीय पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय में नामांकन के लिए सुबह से ही दावेदारों की भीड़ लगने लगी थी। मोतीझील परिसर के अशोकनगर गेट, स्वरूपनगर गेट और केडीए की तरफ बैरिकेडिंग कर वाहन रोके गए थे। दावेदार नामांकन खरीदने प्रमिला सभागार पहुंचे, तो वहां बैठे कर्मचारियों ने रिटर्निंग अफसर न होने का हवाला देकर इंतजार करने को कहा। 12 बजे तक फार्म न मिलने से गुस्साए दावेदार हंगामा करने लगे। तब कर्मियों ने फार्म देकर आरओ के हस्ताक्षर कराने के लिए नामांकन कक्षों में भेजना शुरू किया। दोपहर में डीएम ने पहुंचकर व्यवस्था सही कराई, तब तेजी से पर्चे बिकने शुरू हुए। तीन बजे बिक्री बंद होने के बाद भी कई दावेदार पर्चे नहीं खरीद सके। इस पर उन्होंने रोष भी जताया।
विज्ञापन
कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों ने लिए चार-चार पत्र
कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी आशनी विकास अवस्थी के नाम से उनके प्रतिनिधि शंकरदत्त मिश्रा ने चार नामांकन फार्म खरीदे। सपा से महापौर पद की प्रत्याशी बनाई गईं वंदना वाजपेयी के नाम से उनके प्रतिनिधि अभिषेक त्रिपाठी ने भी चार नामांकन फार्म खरीदे। नगर निगम में महापौर, शहर के सभी 110 वार्डों के पार्षद पद के दावेदारों, बिठूर नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पद के नामांकन फार्म बेचे जा रहे हैं।
पद मेज संख्या बिके नामांकन पत्र
महापौर 1 8
पार्षद, वार्ड 1 से 20 तक 4 176
पार्षद, वार्ड 21 से 40 तक 5 135
पार्षद, वार्ड 41 से 60 तक 6 126
पार्षद, वार्ड 61 से 80 तक 7 127
पार्षद, वार्ड 81 से 100 तक 8 129
पार्षद, वार्ड 101 से 110 तक 9 61

नगर पंचायतों और नगर पालिका के प्रत्याशियों ने भी खरीदे पत्र
इसी तरह बिठूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 12 और सदस्य पद के लिए 30 नामांकन फार्म बिके। शिवराजपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 15 और सदस्य पद के लिए 22 नामांकन फार्म बिके। बिल्हौर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 11 और सदस्य पद के लिए 27 नामांकन फार्म बिके। घाटमपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के चार और सदस्य पद के 45 दावेदारों ने नामांकन फार्म खरीदे।