फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Night's rest , this rest ...

रात बाकी, बात बाकी...

Sun, 23 Aug 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 23 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Night's rest , this rest ...
‘अल्लाह दुहाई है बेताबी छाई है..’ गीत संग थिरके कदम एक बार उठे तो फिर देर रात तक थिरकते ही रहे। मौका था रेड एफएम 93.5 बजाते रहो की फुल वॉल्यूम शनिवार परफारमेंस ‘अनुष्का मनचंदा नाइट’ का।
विज्ञापन


सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में आयोजित इस नाइट में बॉलीवुड की पॉप सिंगर अनुष्का ने अपनी धमाकेदार इंट्री से कनपुरियों को वीकेंड का खूब मजा दिया। प्रिंट मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ के साथ अनुष्का ने नाचते-गाते गोलमाल गोलमाल.., आज की रात.., रात बाकी  बात बाकी.., ऊंची वाली हील पहन के .., बचना ऐ हसीनों.., हम्मा-हम्मा और सजना की वारी-वारी जाऊगी मैं..संग बेजुबान.. गाने पेश किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसपी शलभ माथुर का स्वागत रेड एफएम की स्टेशन हेड प्रीती भगत ने किया। इसके बाद रेड एफएम की ओर से आयोजित वीनस सोप प्रतियोगिता ‘असली खूबसूरती की पहचान’ की विजेता सीओ कलक्टरगंज ममता कुरील, सब इंस्पेक्टर रेल बाजार विजय मिश्रा, क्राइम ब्रांच की एसआई पूनम अवस्थी, एसआई रीना गौतम, एसआई वर्षा श्रीवास्तव के अलावा अमनदीप सेठी, एकता अग्रवाल, रिमझिम मोवार, अमरीन खान, वर्षा दीक्षित और अलका सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली कड़ी में अनुष्का ने अपनी दमदार आवाज में पॉप की मस्ती दिखाई। डांस, म्यूजिक और गीतों के बीच अनुष्का ने ‘गणपति बप्पा मोरिया’ की धुनी रमाई और कनपुरियों के साथ खूब डांस किया। कनपुरिया भी अनुष्का की धुन पर मस्त होकर झूमे। इससे पहले कार्यक्रम में आरजे पूरब ने रंग जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed