Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Night and day temperatures dropped, with thunderstorms expected tonight.

Kanpur News: रात और दिन का पारा गिरा, आज रात फिर आंधी-बारिश के आसार

Tue, 07 Apr 2026 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Night and day temperatures dropped, with thunderstorms expected tonight.
कानपुर। चक्रवात के असर से दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं। दो दिन में 40.5 मिमी बारिश हुई है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मंगलवार दिन में तेज धूप के बाद रात से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। आंधी के साथ बूंदाबांदी और स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार हैं। आठ अप्रैल तक इसी तरह की मौसमी गतिविधियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन

सीएसए की मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री कम रहा है। अधिकतम 32.2 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके साथ ही हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इससे हिमालयी क्षेत्र की नम हवाएं आने लगीं। डॉ. पांडेय ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगलवार को तेज धूप निकलने पर लो प्रेशर जोन बनेगा। इससे बादलों की आवाजाही तेज हो जाएगी। नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में आ गया है। एक-दो दिन में इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी आ सकता है। इसके अलावा देश में चार चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं। राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों में इन घेरों के अलावा यूपी से दक्षिण तक बादलों की शृंखला बनी है। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में रविवार-सोमवार को 4.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। नमी का प्रतिशत 76 रहा। पांच दिन तक हल्के-मध्यम बादल बने रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed