फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nidhipati Singhania said in two years will invest 400 crores in the state

कानपुर: जेके ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष निधिपति सिंहानिया बोले- दो सालों में प्रदेश में चार सौ करोड़ का करेंगे निवेश 

Tue, 28 Dec 2021 01:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Dec 2021 01:28 AM IST
सार

निधिपति सिंहानिया ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने एक स्कूल को गोद लिया है। वह क्लब के ऑनरेरी सदस्य हैं। क्लब ने इस स्कूल के रखरखाव और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का दायित्व लिया है।

विज्ञापन
Nidhipati Singhania said in two years will invest 400 crores in the state
निधिपति सिंहानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेके आर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष निधिपति सिंहानिया ने बताया कि आने वाले दो सालों में प्रदेश में चार सौ करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। छह सौ करोड़ रुपये का निवेश पहले ही किया जा चुका है। सीएसए के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित सिंहानिया ने बताया कि आईआईटी में स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एसएमआरटी) के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के भवन के लिए 60 करोड़ रुपये देंगे।
विज्ञापन


इसके लिए आईआईटी से हाल में ही करार हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोगों को आर्गेनिक उत्पादों की अहमियत समझ में आई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुधार कार्यक्रमों की वजह से फसलों की पैदावार बढ़ी है। कृषि क्षेत्र आज भी सबसे बड़ा सेवायोजक है।
विज्ञापन


45 फीसदी आबादी को कृषि से रोजगार मिलता है। पश्चिमी देश भी हल्दी, लहसुन की महत्ता समझ चुके हैं। वहां पर इन्हें जड़ी-बूटियों के रूप में उगाया जा रहा है। दुग्ध उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव ने एक स्कूल को गोद लिया है। वह क्लब के ऑनरेरी सदस्य हैं। क्लब ने इस स्कूल के रखरखाव और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का दायित्व लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed