{"_id":"5c250e8bbdec2256b86d6f1e","slug":"nia-and-delhi-police-in-search-of-isis-module","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईएसआईएस मॉड्यूलः इस शहर में तलाशा जा रहा है सोहेल का आतंकी कनेक्शन, कॉल डिटेल से मिले ये सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआईएस मॉड्यूलः इस शहर में तलाशा जा रहा है सोहेल का आतंकी कनेक्शन, कॉल डिटेल से मिले ये सबूत
Thu, 27 Dec 2018 11:10 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा निवासी आईएसआईएस के मॉड्यूल मुफ्ती सोहेल का कानपुर शहर से आतंकी कनेक्शन तलाशा जा रहा है। एनआईए और दिल्ली पुलिस टीम ने गुपचुप तरीके से यहां डेरा डाल दिया है। टीम ने लेदर कारोबार से जुड़े कुछ लोगों से गुप्त स्थान पर पूछताछ भी की।
एनआईए ने माड्यूल से जुड़े लोगों को दबोचने के लिए बुधवार को यूपी और दिल्ली में 17 जगह पर छापेमारी की थी। 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें अमरोहा निवासी मास्टर माइंड मुफ्ती सोहेल को दिल्ली के जफराबाद से दबोचा था। सोहेल वहां एक मदरसे में पढ़ता है।

सोहेल दिखावे के तौर पर लेदर जैकेट का व्यापार शुरू करना चाहता था
सूत्रों के मुताबिक छानबीन में अफसरों को पता चला है कि सोहेल दिखावे के तौर पर लेदर जैकेट का व्यापार शुरू करना चाहता था। इसके चलते वह कई बार शहर आया था। यहां उसकी लेदर कारोबार से जुड़े कुछ लोगों से बातचीत भी हुई थी। सोहेल के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो शहर के कुछ लेदर व्यापारियों से बातचीत के सबूत भी मिले हैं। इसी आधार पर एनआईए व दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को शहर आई।
सूत्रों के मुताबिक टीम ने उन लोगों से पूछताछ की, जिनके मोबाइल नंबर सोहेल के मोबाइल की कॉल डिटेल में मिले हैं। एनआईए और दिल्ली पुलिस की टीम यह भी खंगालने की कोशिश कर रही है कि कहीं सोहेल को शहर के टेरर फंडिंग तो नहीं होती थी। एसपी पूर्वी राजकुमार का कहना है कि किसी टीम के शहर आने की जानकारी उन्हें नहीं है।