फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NGT meeting in Delhi Big decision on CETP Kanpur

दिल्ली में हुई एनजीटी की बैठक में कानपुर को लेकर हुआ बड़ा फैसला, हर घंटे सीईटीपी की जांच

Sat, 18 May 2019 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 May 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
NGT meeting in Delhi Big decision on CETP Kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

गंगाजल को प्रदूषण मुक्त करने के साथ टेनरियों और जल निगम के बीच आए दिन होने वाली तकरार खत्म करने के लिए नेेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में तय किया गया कि 20 से 24 मई के बीच कानपुर के जाजमऊ में स्थापित सीईटीपी (कामन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) में गिरने वाले प्रदूषित पानी की हर घंटे जांच की जाएगी, यानि पांच दिनों तक हर घंटे। यह देखा जाएगा कि अलग-अलग समय में प्लांट में कितना पानी आ रहा है, और इस पानी में कौन-कौन से प्रदूषित तत्व मिल रहे हैं।

विज्ञापन


एनजीटी के इस निर्देश से यह साफ हो जाएगा कि बंद चल रही टेनरियां चल रही हैं या नहीं। यह भी पता चलेगा कि जल निगम अपने नालों और सीवरेज पानी को कहां ले जा रहा है। एनजीटी की बैठक में सलाहकार समिति के चेयरमैन अरुण कुमार टंडन ने कहा कि सीईटीपी की जांच के लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी), सेंट्रल पाल्युशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी), उप्र पाल्युशन कंट्रोल बोर्ड (यूपीसीबी) की टीम यहां आएगी।

विज्ञापन

 

अभी तक कहा जा रहा है कि रोजना 12 घंटे तक जांच होगी। यदि जरूरत समझी गई तो टीम रात में भी यानि पूरे 24 घंटे जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट 27 मई को एनजीटी में जमा की जाएगी। एनजीटी की इस बैठक में महानगर से नगर निगम के प्रोजेक्ट प्रभारी आरके सिंह, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी आशीष तिवारी सहित कई और अधिकारी दिल्ली पहुुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed