{"_id":"5d8286d68ebc3e93c734b5c9","slug":"ngt-fined-former-mla-lodhi-nine-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी ने पूर्व विधायक लोधी पर ठोका नौ लाख का जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी ने पूर्व विधायक लोधी पर ठोका नौ लाख का जुर्माना
Thu, 19 Sep 2019 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
NGT
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता इंद्रसेन यादव के ईंट भट्ठे को ढहाने की बड़ी कार्रवाई के बाद अब एनजीटी ने एक पखवाड़े बाद ही दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी के भट्ठे पर नौ लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
वसूली के लिए जिला प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। राजस्व विभाग आरसी काटकर वसूली करेगा। बसपा से पूर्व विधायक रहे आनंद प्रकाश लोधी वर्तमान में भाजपा नेता हैं। इनके बेटे अक्षय लोधी हसवा ब्लॉक के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विधायक व भाजपा नेता आनंद प्रकाश लोधी के सेमरी कलरवापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के खिलाफ इलाके के ही अयोध्या प्रसाद की ओर से एनजीटी में प्रदूषण बोर्ड की एनओसी न होने की शिकायत की गई थी। जांच के बाद प्रदूषण बोर्ड ने दो साल पहले भट्ठा बंद कराया था।
विज्ञापन
एनजीटी को रिपोर्ट सौंपी थी। प्रदूषण बोर्ड की कार्रवाई नाकाफी होने की बात शिकायतकर्ता ने कोर्ट में कही थी। एनजीटी ने प्रदूषण बोर्ड को भटठे के अवैध संचालन की क्षतिपूर्ति के आदेश दिए थे। मामले में प्रदूषण बोर्ड को भी फटकार लगाई थी। अब एनजीटी कोर्ट ने आनंद ब्रिक फील्ड का अवैध तरीके से संचालन किए जाने के आरोप में मंगलवार को फैसला दिया।
शिकायतकर्ता अयोध्या प्रसाद ने बताया कि नौ लाख 43 हजार 750 रुपये का जुर्माना फर्म के मालिक आंनद प्रकाश लोधी पर लगाया है। जिला प्रशासन को 15 दिन में रकम वसूली के आदेश दिए हैं। वसूली न होने पर आरसी काटने के आदेश दिए हैं।
खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया कि प्रकरण एनजीजीटी कोर्ट में लंबित था। आदेश की जानकारी मिल गई है लेकिन अभी लिखित नहीं आया है। पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी का कहना है कि भट्ठा दो साल पहले बंद हो चुका है। भट्ठे के संबंध में नए आदेश की जानकारी नहीं है।