फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to terrorist attack in Pulwama

कानपुर: पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 50 कश्मीरी

Tue, 26 Feb 2019 12:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Feb 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
news related to terrorist attack in Pulwama
डेमो पिक
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कानपुर में रह रहे कश्मीरियों के संबंध में इनपुट जुटाएं हैं। कानपुर में 250 कश्मीरी रह रहे हैं। इनमें से 50 कश्मीरी पहली बार कानपुर आए हैं, जिनकी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसी की नजर है। एजेंसियां यहां रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर बनाए है।  
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के कारोबार के सिलसिले में कश्मीरी शहर आते हैं और किराये का मकान लेकर रहते हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने उनके ठिकानों पर जाकर छानबीन की। नाम व पते का सत्यापन कराने के लिए उनके आधार कार्ड की छाया प्रति ली। यहां आने का मकसद भी अफसरों ने जाना। इसके अलावा कानपुर के निजी और सरकारी शैक्षिक, टेक्निकल संस्थानों में पढ़ाई के लिए भी छात्र कश्मीर से आते हैं। इनकी संख्या 25 से ज्यादा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली है कि आतंकी कश्मीरी छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका खुलासा देवबंद में दबोचे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों से भी पूछताछ में हुआ है। कानपुर के एक इंजीनियरिंग छात्र को भी बहकाकर औरंगाबाद ले जाने का मामला सामने आ चुका है। इससे सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर कश्मीरी छात्र आ गए हैं। इन छात्रों पर नजर रखने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी देख रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की खुली छूट मिली
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को कश्मीरियों से पूछताछ के लिए खुली छूट दी गई है। एक अफसर के मुताबिक अब तक उनकी एजेंसी को किसी कश्मीरी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। किसी की गतिविधि संदिग्ध होगी तो उसे पकड़ कर पूछताछ और कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed