{"_id":"5c1c797dbdec2256ef10c81e","slug":"news-related-to-mohan-bhagwat-and-lok-sabha-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीति का केंद्र बनेगा यूपी का ये शहर, 23 दिसंबर से संघ प्रमुख का प्रवास, इन मुद्दों पर करेंगे मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति का केंद्र बनेगा यूपी का ये शहर, 23 दिसंबर से संघ प्रमुख का प्रवास, इन मुद्दों पर करेंगे मंथन
Fri, 21 Dec 2018 11:05 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
कानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के महानगर प्रवास के दौरान संघ के अभियानोें और कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। इन अभियानों का दायरा बढ़ाने के लिए मंथन किया जाएगा। इन अभियानों और कार्यक्रमों को अभी तक जो सफलता मिली है, उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी।
कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता कार्यक्रम पर विशेष चर्चा होगी। संघ का यह मानना है कि उनके सामाजिक अभियानों का लाभ आने वाले चुनावों में भाजपा को मिल सकता है।
विज्ञापन
कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता कार्यक्रम पर विशेष चर्चा होगी। संघ का यह मानना है कि उनके सामाजिक अभियानों का लाभ आने वाले चुनावों में भाजपा को मिल सकता है।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत का महानगर प्रवास 23 दिसंबर से शुरू होगा। इसकी तैयारी के संबंध में गुरुवार को आरएसएस की बैठक हुई। संघ के प्रचार प्रमुख अनुपम ने जानकारी दी है कि सर संघ चालक मोहन भागवत के प्रवास के दौरान मुख्य रूप से आयाम-सेवा विभाग तथा ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, गो संवर्धन आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्राम विकास के कार्यक्रमों में तेजी लाना चाहता है। इससे गांवों के विकास में तेजी आएगी। सामाजिक समरसता कार्यक्रम से समाज में एकजुटता आएगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्राम विकास के कार्यक्रमों में तेजी लाना चाहता है। इससे गांवों के विकास में तेजी आएगी। सामाजिक समरसता कार्यक्रम से समाज में एकजुटता आएगी।