फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to jabalpur haridwar special train

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इन रूटों पर 24 जुलाई से चलेगी जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन

Sat, 20 Jul 2019 11:54 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
news related to jabalpur haridwar special train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर से हरिद्वार के बीच चलाई गई स्पेशल ट्रेन का ठहराव अब कानपुर सेंट्रल के साथ ही घाटमपुर और बांदा व भरुआ सुमेरपुर के बीच पड़ने वाले रागौल रेलवे स्टेशन पर भी होगा। यह ट्रेन 24 जुलाई से शुरू होगी और 26 दिसंबर तक चलेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन है, इस बीच 24 फेरे लेगी।
विज्ञापन


ट्र्रेन नंबर 01701 जबलपुर से हर बुधवार को 24 जुलाई से 25 दिसंबर तक दोपहर सवा तीन बजे चलेगी। यह ट्रेन घाटमपुर में रात 12:54 बजे आएगी और दो मिनट बाद छूटेगी। कानपुर सेंट्रल देर रात 2:05 बजे आएगी। पांच मिनट रुकेगी और फिर लखनऊ-मुरादाबाद होकर हरिद्वार दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा, भरुआ सुमेरपुर, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), लखनऊ सिटी, सिधौली, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद स्टेशन होकर हरिद्वार जाएगी।

वापसी में हरिद्वार से यह ट्रेन (01702) 25 जुलाई से 26 दिसंबर तक गुरुवार को दोपहर पौने तीन बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल देर रात 3:20 बजे आएगी। पांच मिनट रुकेगी। तड़के 4:28 बजे घाटमपुर पहुंचेगी और 4:30 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 12:25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन में चार जनरल, सात स्लीपर, एक एसी द्वितीय और चार एसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed