फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों के मौसम में मौत के मुहाने तक ले जा सकती ये असावधानियां

Thu, 03 Jan 2019 04:30 PM IST
शिखा पांडेय अभिषेक त्रिपाठी, कानपुर
अभिषेक त्रिपाठी, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Jan 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
news related to health care in winter season
डेमो पिक
यूं तो सर्दियों को सेहत बनाने के लिहाज से सबसे उत्तम समय माना जाता है लेकिन यही वह समय होता है जब हमें क्या खाना है और क्या नहीं, इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस मौसम में बरती गयी असावधानियां आपको मौत के मुहाने तक ले जा सकती हैं।


डॉ. सुनील शिवमंगल पाण्डेय बता रहे हैं सर्दियों के खान-पान के बारे में...
 
news related to health care in winter season
डेमो पिक

सर्दियों में गुणकारी नहीं दूध का सेवन

दूध में वो सभी गुण पाए जाते हैं जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि सर्दी के मौसम में दूध का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल दूध की तासीर ठंडी होती है। जिसकी वजह से कफ की समस्या व सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। 


 
news related to health care in winter season
डेमो पिक

इस मौसम में हेल्दी नहीं ड्रिंक्स

सर्दी के मौसम में लोग चाय, कॉफी, हॉट चॉकलेट का जमकर सेवन करते हैं। यह चीजें सर्दी में गर्माहट का एहसास तो कराती हैं लेकिन इनमें मौजूद फैट और कैफीन शरीर को डी- हाइड्रेट कर देता है। जिस कारण हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
news related to health care in winter season
डेमो पिक

ऑफ सीजन फ्रूट के सेवन से बचें 

किसी भी मौसम में ऑफ सीजन फ्रूट्स के सेवन से बचें। फ्रेश ना होने की वजह से ऐसे फल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

विज्ञापन
news related to health care in winter season
डेमो पिक

पानी की न होने दें कमी

सर्दी के मौसम में अधिकतर लोग पानी कम पीते हैं। जिससे शरीर डी- हाइड्रेट हो जाता है। सर्दी में अक्सर लोग खुद को गर्म रखने के लिए अल्कोहल का सेवन जमकर करते हैं। इसका सेवन शरीर को काफी ज्यादा डी- हाइड्रेट कर देता है, जो काफी खतरनाक हो सकता है। इस मौसम में अल्कोहल के अधिक सेवन से बचें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed