{"_id":"5c72662dbdec227370401875","slug":"news-related-to-blast-in-kalindi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी धमाका: डायरी में दर्ज चार कश्मीरी युवकों का सत्यापन करेगी एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी धमाका: डायरी में दर्ज चार कश्मीरी युवकों का सत्यापन करेगी एटीएस
Sun, 24 Feb 2019 03:08 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट में धमाका होने के बाद मौके से मिली डायरी में जिन कश्मीरी युवकों केनाम लिखे हैं, एटीएस उनका सत्यापन करवाएगी। एटीएस को आशंका है कि जिस तरह डायरी में दर्ज मक्कड़पुरवा (शिवराजपुर) के चार लोगों के नाम व पता सही पाए गए हैं, ऐसे में शायद अन्य नाम भी सही हों। इसलिए इस बिंदु पर भी जांच जारी रहेगी।
डायरी में असरफ, फिरोज अकरम और सुलेमान का नाम लिखा था। इसमें असरफ व फिरोज का पता पुलवामा, अकरम व सुलेमान का रजौरी लिखा है। एटीएस के मुताबिक इस पते का सत्यापन कर जानकारी ली जाएगी कि क्या इस नाम के युवक वहां रहते हैं या नहीं। अगर वे डायरी में दर्ज पते पर मिलते हैं तो उनसे विस्फोट के बारे में पूछताछ की जाएगी। एटीएस का कहना है कि कश्मीरी युवकों का शहर आना और मीटिंग करना कई सवाल खड़े करता है। एसटीएस केमुताबिक कश्मीरियों के नाम के साथ मक्कड़पुरवा निवासी गिन्ना, अमर सिंह व रंजीत गिहार का नाम भी डायरी में लिखा था। ये सभी इसी गांव के हैं और पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
कॉल डिटेल भी खंगाल रही एटीएस
पुलिस ने पकड़े गए सभी युवकों की कॉल डिटेल निकलवाई है। एटीएस भी इनकी सीडीआर की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक कुछ नंबर चिह्नित किए गए हैं। उनको खंगाला जा रहा है। अगर किसी तरह के तार किसी संदिग्ध व्यक्ति से जुड़ते हैं तो एटीएस कार्रवाई करेगी।