आयुष्मान में नहीं तो सीएम आरोग्य योजना में मिलेगा लाभ, आपके लिए जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थियों में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ ले सकते हैं। डेढ़-दो महीने के अंदर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को चयनित किए जाने का सिलसिला शुरू होगा। पहला चरण पूरा हो गया है।
इसमें 21 हजार 962 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। इनके कार्ड भी वितरित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री की योजना में भी वही सहूलियतें मिलेंगी जो आयुष्मान के लाभार्थियों को मिलती हैं। आयुष्मान के पैनल के अस्पतालों में ही इलाज होगा।
इस योजना में भी पांच लाख रुपये तक इलाज की सुविधा दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि सितंबर तक सीएम आरोग्य योजना के पात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पात्र इसमें अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
इस योजना के पहले चरण में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने इलाज के लिए सांसद, विधायक, सीएमओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर मदद मांगी थी। आयुष्मान योजना के जिला शिकायत प्रबंधक आशीष दीक्षित ने बताया कि सीएम जन आरोग्य योजना में ही आयुष्मान योजना की ही सहूलियतें मिलेंगी।