फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to account holders of UCC Bank

यूसीसी बैंक के 25 हजार खाताधारकों को राहत, जनवरी से मिलेगा पैसा

Wed, 19 Dec 2018 01:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Dec 2018 01:19 PM IST
सार

- रिजर्व बैंक और सहकारिता विभाग के  अफसरोंकी बैठक में बनी सहमति 
- डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन के डीजीएम भी मौजूद रहे
 

विज्ञापन
news related to account holders of UCC Bank
यूसीसी बैंक

विस्तार

कानपुर में यूसीसी बैंक के 25000 खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। बैंक में उनकी जमा रकम का बीमा धन जनवरी में मिल सकता है। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन के डीजीएम दीपक नारंग ने बीमा धन जारी करने पर सहमति जता दी है। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने एक साल पहले यूसीसी बैंक लाइसेंस निरस्त कर दिया था। एक साल बाद भी जमा राशि का बीमा धन न मिलने पर खाताधारकों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। इसी के साथ ही बैंक के लिक्विडेटर भी लगातार रिजर्व बैंक पर बीमा धन के भुगतान का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ने पर सोमवार को रिजर्व बैंक लखनऊ में विभागीय अधिकारियों व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें विभिन्न बैंकों के लिक्विडेटर और मुंबई से आए डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि यूसीसी बैंक की नौ शाखाओं के खाताधारकों को उनका बीमा धन जनवरी में दिया जाएगा। शेष तीन शाखाओं का फिर से ऑडिट होगा। इसके बाद जो परिणाम आएगा उस आधार पर फैसला लिया जाएगा। इस पर लिक्विडेटर ने भी सहमति जताई। शहर से खाताधारकों का प्रतिनिधित्व कर रहे अपर जिला सहकारी अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि यूसीसी बैंक के करीब 25,000 खाताधारकों का 35 करोड़ रुपये बीमा धन बनता है।


नियमानुसार बैंक में ताला बंदी होने पर प्रत्येक खाताधारक को उसकी जमा रकम का एक लाख रुपये का बीमा होता है। यानी रकम डूब जाए तो अधिकतम एक लाख रुपये तो उसे मिलेंगे ही। यह बीमा डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कारपोरेशन की ओर से होता है। बैंक में खाताधारकों का कुल 66 करोड़ रुपये बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed