फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   newly wedded husbands death

हाथों से मेंहदी भी नही छूटी और उजड़ गया सुहाग

Tue, 07 Mar 2017 03:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
newly wedded husbands death
डेमो पिक
अभी-अभी उसने नई दुनिया में कदम रखा ही था कि ईश्वर ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी। मनहूस खबर ने उसकी दुनिया उजाड़ कर रख दी। खबर मिलने की बाद दुल्हन बदहवास हालत में है।  
विज्ञापन


 

हाथों से मेंहदी भी नही छूटी और उजड़ गया सुहाग

newly wedded husbands death
दोस्त के साथ बाइक पर सवार था, ट्रक की टक्कर से हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
अभी उसके हाथों से शादी की मेंहदी भी नही छूटी थी कि हादसे में उसका सुहाग उजड़ गया। अपने पति की मौत की खबर जबसे मिली है नई नवेली दुल्हन भी अधमरी सी हो गई है।

शनिवार दोपहर फफूंद-औरैया मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। औरैया से एक ही बाइक से तारीख करके लौट रहे प्रेमनगर अछल्दा निवासी सुरेश (45) पुत्र रामदीन, ओम प्रकाश उर्फ मुन्नू (55) पुत्र लालू प्रसाद, राजेश (50) पुत्र मेवालाल और जितेंद्र(22) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव मिरगांवा थाना फफूंद की बाइक ट्रक से भिड़ गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का सैफई में चल रहा इलाज

newly wedded husbands death
मृतक की फाइल फोटो, दाएं पति की मौत पर बदहवास हालत में महिला - फोटो : अमर उजाला

हादसे में सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि जितेंद्र ने दिबियापुर सीएचसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जितेंद्र की शादी 27 फरवरी को ही हुई थी। घर में जब नई नवेली दुल्हन मोहनी को पता चला तो उसके होश उड़ गए। वह गश खाकर गिर पड़ी। घर की महिलाओं ने संभाला तो उसका रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार को शव गांव घर पहुंचा तो मृतक की पत्नी शव पर सिर पटक-पटक  कर कई बार बेहोश हुई। गांव में हर कोई गमगीन था।

पिता का सैफई में चल रहा इलाज
हादसे के दौरान बाइक पर मृतक जितेंद्र के पिता ओमप्रकाश भी थे। गंभीर रूप से घायल पिता का सैफई में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि उन्हें जब पता लगा तो उनकी हालत और बिगड़ने लगी थी। डाक्टरों ने किसी तरह उनकी हालत नियंत्रित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed