फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newly married woman died under suspicious circumstances, mothers side said inlaws used to ask for a bike

Mahoba: नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायका पक्ष बोला- ससुराली करतेे थे बाइक की मांग...जहर देकर मारा

Sun, 30 Jul 2023 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Jul 2023 04:54 PM IST
सार

Mahoba Crime: मृतका की मां रामकुमारी ने बताया कि पुत्री अक्सर ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने की बात कहती थी। शनिवार की रात सास ने बाइक की मांग को लेकर बहू की मारपीट कर दी। फिर पुत्री को जहर खिलाकर मार दिया।

विज्ञापन
Newly married woman died under suspicious circumstances, mothers side said inlaws used to ask for a bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में थाना खरेला के चंदौली गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना से परिजनों ने कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जनपद हमीरपुर के बिहूनी गांव निवासी निर्मल अहिरवार ने अपनी पुत्री कुसमा (20) की शादी छह अप्रैल 2023 को चंदौली निवासी शत्रुघ्न के पुत्र सिद्धगोपाल के साथ थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया गया था्र लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराली प्रताड़ित करने लगे थे।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम सास पार्वती ने बाइक की मांग को लेकर बहू से मारपीट कर दी। इससे नाराज होकर कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका की मां रामकुमारी ने बताया कि पुत्री अक्सर ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित करने की बात कहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शनिवार की रात सास ने बाइक की मांग को लेकर बहू की मारपीट कर दी। फिर पुत्री को जहर खिलाकर मार दिया। आरोप लगाया कि सास, पति व दो ननद आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। घटना की सूचना पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed