फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Newly married woman absconded with lover in Hardoi,  missing with jewelery worth lakhs

हरदोई में नवविवाहिता प्रेमी संग फरार: छह दिन पहले हुई थी शादी, लाखों के जेवर लेकर हुई गायब, फूट-फूटकर रोया पति

Sun, 12 Feb 2023 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Feb 2023 07:56 PM IST
सार

बघौली थाना क्षेत्र में अपने मायके आई नवविवाहिता लाखों के जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ रफ्फूचक्कर हो गई। परिजनों ने बताया कि छह दिन पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद पति फूट-फूटकर रोया, जिसको लोग ढ़ाढस बंधाते रहे।

विज्ञापन
Newly married woman absconded with lover in Hardoi,  missing with jewelery worth lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आई नवविवाहिता शादी के छह दिन बाद ही लाखों की नकदी और गहने लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने खोजबीन के बाद पुलिस में मामले की तहरीर दी है। पत्नी के जाने के जानकारी मिलने पर पति की आंखों से आंसू टपकने लगे।

विज्ञापन

घर वालों उसे समझा बुझाकर उसे ढाढंस बंधाया। बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी सुरसा थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी एक युवक के साथ गत छह फरवरी को की थी। शादी के बाद नवविवाहिता अपने मायके शुक्रवार को आई हुई थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता शनिवार को खरीदारी करने के लिए बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने नवविवाहिता को काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को शक हुआ, तो देखा घर से गहने और लाखों की नकदी भी गायब मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों के जेवर और नगदी लेकर हुई फरार
मामले की जानकारी ससुराल वालों को लगी तो उनके होश उड़ गए। ससुराल वालों के साथ पति के भी आंखों से आंसू टपकने लगे। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने किसी तरह से उसे ढ़ाढस बंधाया। तहरीर में बताया गया कि घर में रखा झाला, मांग बिंदी, सोने का हार, पायल और 20 हजार नगदी साथ में ले गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया की पति की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed