फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Newborn thrown in the bushes, death

Etawah: झाड़ियों से बच्चे की रोने की आवाज से फैली सनसनी, सीएचसी ले गई महिला, मौत

Thu, 17 Nov 2022 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Nov 2022 09:29 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में झाड़ियों में मिले नवजात बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने बच्चे के शव को सेंगर नदी किनारे दफना दिया।

विज्ञापन
Newborn thrown in the bushes, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में भरथना कस्बे के मोहल्ला गिहार नगर में गुरुवार सुबह झाड़ियों में मिले नवजात बच्चे की दोपहर में मौत हो गई। पालिका कर्मियों ने नवजात के शव की अंत्येष्टि की। भरथना के गिहार नगर कॉलोनी निवासी मुस्कान पत्नी चरण सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह सामान लेने बाजार जा रही थी तभी एक विद्यालय के पास सड़क किनारे लगी झाड़ियों से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन


बच्चे को उठा कर भरथना सीएचसी ले गईं, जहां से डॉक्टर ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चे की इलाज के दौरान दोपहर को मौत हो गई। महिला ने बताया कि बच्चे को अपनाने का मन बना लिया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने बच्चे के शव को सेंगर नदी किनारे दफना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed