फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Newborn's two fingers cut by staff in CHC

सीएचसी में नवजात की छह-छह अंगुलियां होने की वजह से दो अंगुलियां काटी, अधिक रक्त बहने से हुई मौत

Mon, 11 Nov 2019 02:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Newborn's two fingers cut by staff in CHC
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई सीएचसी में जन्मे नवजात के दोनों हाथों में छह-छह अंगुलियां होने पर दाई ने उसकी दो अंगुलियां काट दीं। अधिक रक्त बह जाने से नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर जानकारी न देने और लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम करहका निवासी रावेंद्र ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार रात उसने पत्नी लक्ष्मी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया था। रविवार तड़के चार बजे स्टाफ ने प्रसव कराया।
विज्ञापन


 

उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद बेटा सही सलामत था। उसके दोनों हाथों में छह-छह अंगुलियां थीं। रावेंद्र ने आरोप लगाया कि परिजनों से बात किए बिना ही स्टाफ ने नवजात के दोनों हाथों की एक-एक अंगुली काट दी।

बच्चे का अधिक खून बह जाने पर भी किसी चिकित्सक ने उसे नहीं देखा। स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया। रावेंद्र ने बताया कि वह लोग जच्चा-बच्चा को कहीं और ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस बीच बच्चे ने दम तोड़ दिया।

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सीएचसी की दाई विद्या देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि वह बाहर हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से जन्म के बाद बच्चे के न रोने व अंगुली काटे जाने की जानकारी मिली है। वापस आने पर वह मामले की जांच कराएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed