फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newborn's body eaten by dogs

नवजात का शव कुत्तों ने खाया

Fri, 10 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Newborn's body eaten by dogs
बच्चे
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में गुरुवार सुबह अज्ञात नवजात का शव कुत्ते नोचते रहे। तीमारदारों ने कुत्तों को भगाया और डॉक्टरों को सूचना दी। नवजात कौन था, शव यहां कैसे आया, इस बारे में डॉक्टर कुछ नहीं बता सके। 
विज्ञापन

सुबह तकरीबन आठ बजे कुछ लोगों ने जच्चा-बच्चा अस्पताल परिसर के सुलभ शौचालय के बगल में कुत्तों को एक बच्चे का शव नोचते देखा। किसी तरह कुत्तों को खदेड़कर उन्होंने डॉक्टरों को सूचना दी। कुछ देर बाद बच्चे के शरीर के नीचे के बचे हिस्से को डॉक्टरों ने लेबर रूम के सामने रखवाया। 
विज्ञापन

यहां भी कुत्ते पहुंचकर शव नोचने लगे तो दाई ने उठाकर शव का हिस्सा लेबर रूम में रख दिया। एक कुत्ता काफी देर तक लेबर रूम में भी घुसने की कोशिश में भी लगा रहा। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन थोड़ी देर बाद शव को पॉलिथीन में लपेटकर कूड़े के साथ मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (एमपीसीसी) को भेज दिया गया। नियमानुसार डॉक्टरों को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहिए था लेकिन बला टालने के लिए शव को ठिकाने लगवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed