फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newborn dies after delivery in maternity wing

मैटरनिटी विंग में प्रसव के बाद नवजात की मौत

Thu, 09 Sep 2021 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery in maternity wing
रसूलाबाद। सीएचसी स्थित मैटरनिटी विंग में बुधवार दोपहर प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि कार्रवाई से इंकार कर परिजन शव ले गए। वहीं प्रसूता अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

कस्बे के आजाद नगर निवासी शकील मंसूरी ने मंगलवार को बेटी शाहीन मंसूरी (23) को प्रसव के लिए सीएचसी के मैटरनिटी विंग में भर्ती कराया था। बुधवार को शाहीन ने दोपहर में करीब डेढ़ बजे बेटे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ देर बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई। करीब पौने दो बजे उसकी मौत हो गई। नवजात की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर राशि जैन व स्टाफ नर्स ज्योति पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शाहीन की मां परवीन ने बताया कि प्रसव के दौरान नवजात के गले में आहार नाल लिपट गई थी इसे हटाने में लापरवाही की गई। डॉक्टर ने उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए हैं। बच्चे की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसको सीएचसी में मौजूद डॉ. एन चंद्रा के पास भेजा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं डॉ. राशी जैन ने बताया कि महिला को समय से पहले प्रसव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। लापरवाही का आरोप गलत है। उधर चिकित्साधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि मैटरनिटी विंग की डॉ. राशि जैन, डॉ. नरेश चंद्रा व स्टाफ नर्स ज्योति से प्रकरण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी। प्रसूता अभी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed