फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Newborn delicate flowers, taking care of their health is a big responsibility, experts said important role of

जागरूकता अभियान: नवजात नाजुक फूल...उनकी सेहत का ध्यान बड़ी जिम्मेदारी, विशेषज्ञ बोले- आशा बहनों की अहम भूमिका

Sat, 18 May 2024 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 May 2024 02:46 PM IST
सार

Etawah News: अमर उजाला और जॉनसन बेबी कंपनी की ओर से नारायण बैंक्वेट हॉल में सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने नवजात को नाजुक फूल बताते हुए उनकी विशेष देखभाल करने की सलाह दी।

विज्ञापन
Newborn delicate flowers, taking care of their health is a big responsibility, experts said important role of
शिशुओं की देखभाल के लिए जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिशुओं की देखभाल के जागरूकता अभियान के तहत अमर उजाला के सहयोग से जॉनसन बेबी कंपनी ने गुरुवार को इटावा के नारायण बैंक्वेट हॉल में जॉनसन बेस्ट पहले पल से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने नवजात को नाजुक फूल बताते हुए उनकी विशेष देखभाल करने की सलाह दी।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामारंभा फाउंडेशन की अध्यक्ष समाजसेवी ऋचा राय, विशिष्ट अतिथि ग्लोबल पीस फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा सिंह, समाजसेवी अनीता यादव और जॉनसन कंपनी के विक्रम खान और सचिन जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

विक्रम खान ने एलईडी स्क्रीन के जरिए आशा कार्यकर्ताओं को जॉनसन के उत्पादों की गुणवत्ता और फायदों के बारे में बताया। सचिन जैन ने बच्चों के लिए उपयोग किए जाने वाले उत्पादों के बारे में बताया। ऋचा राय ने कहा कि बच्चे फूल समान होते हैं। उनकी देखभाल बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशा बहनों की अहम भूमिका     
आशा कार्यकर्ताओं को भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सीमा सिंह ने कहा कि आशा हर मां और उसकी संतान की सबसे बड़ी सुरक्षाकर्मी हैं। जो हमेशा उनका ध्यान रखती हैं। अनीता यादव ने कहा कि मातृ शक्ति को ताकत देने में आशा बहनों की अहम भूमिका है। उनके सहारे ही बच्चे पौध से पेड़ बनते हैं। उन्होंने जिक्र करते हुए बताया कि उनका बेटा 13 वर्ष का है, वह जॉनसन के उत्पाद ही उपयोग करती हैं।

अमर उजाला और जाॅनसन बेबी कंपनी का यह संयुक्त प्रयास सराहनीय है। आशाओं को बुलाकर उन्हें सम्मान देना और उनके साथ इस तरह की चर्चाएं होना घर-घर तक सकारात्मक संदेश पहुंचाती हैं। 
-ऋचा राय, अध्यक्ष सामारंभा फाउंडेशन

 

कार्यक्रम ने आशाओं में ऊर्जा भरने का काम किया है। नवजातों के जीवन से जुड़ीं बारीकियों को समझकर आशा बहनें अब घर-घर तक यह संदेश पहुंचाएंगी। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। 
-सीमा सिंह, अध्यक्ष ग्लोबल पीस फाउंडेशन

 

शहरों और मोहल्लों की गली-गली में नवजातों का ध्यान रखने के लिए प्रहरी बनकर घूमने वाली आशा बहनों के लिए अमर उजाला और जॉनसन बेबी कंपनी की ओर से किया गया कार्यक्रम सराहनीय है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।  -अनीता यादव, समाजसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed