फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new year celebration preparation in kanpur

धूम-धड़ाका और मस्ती भरे अंदाज में बोलेंगे हैप्पी न्यू ईयर, कानपुर में जश्न के लिए तैयारियां तेज

Tue, 24 Dec 2019 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Dec 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
new year celebration preparation in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नए साल के स्वागत को सभी बेकरार हैं। इस पल को सेलीब्रेट करने के लिए हर कोई खासा उत्साहित दिख रहा है। इसके लिए सभी ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कानपुर के थीम क्लब और लाऊंज खास इंतजाम में जुटे हैं, ताकि लोग मस्ती संग नए साल का आगाज कर सकें। होटलों में भी इस पल को खास बनाने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


कहीं नीदरलैंड व रशियन डांसर धूम मचाएंगी तो कहीं बैंड अपनी धुनों पर लोगों को नचाएंगे। मुंबई, दिल्ली के डीजे भी जलवा बिखेरेंगे। स्पेशल लेजर डांस की भी तैयारी है। अभिनेत्री गौहर खान भी इस मौके पर शहरवासियों के बीच होंगी। लोग धूम-धड़ाका और मस्ती भरे अंदाज में एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोलेंगे।
विज्ञापन

कानपुर क्लब में होंगी अभिनेत्री गौहर खान 
बिग बॉस सीजन सात की विजेता और कई फिल्मों में अपनी अदा का जलवा दिखा चुकीं अभिनेत्री गौहर खान 31 दिसंबर को शहर में होगी। वह कानपुर क्लब में अपने बैंड के साथ धमाल मचाएंगी। इसके लिए क्लब की ओर से उनके मनपसंद का डीजे और डांस ग्रुप किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए टिकट लेना पड़ेगा। जो सदस्य ले सकेंगे। इन सदस्यों के जरिए दूसरे लोग भी टिकट खरीद सकेंगे। क्लब के सचिव ऋषि कत्याल ने बताया कि कार्यक्रम रात 9 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा।

गैंजेज क्लब में बॉलीवुड थीम पर कार्यक्रम 
क्लब के सदस्यों के लिए बॉलीवुड थीम पर स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें मुंबई का ट्रिपल जैमर बैंड अपनी धुनों पर झुमाएगा। क्लब के जनरल मैनेजर मोहित अवस्थी ने बताया की पार्टी में कपल एंट्री होगी जो सदस्यों के लिए है। पास के माध्यम से भी एंट्री होगी। इस बार भी डांस के जबरदस्त तड़के  संग लोग लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।

होटल लैंडमार्क में गजल व सूफी नाईट
माल रोड के लैंडमार्क होटल में लोग गजल व सूफी नाईट का आनंद उठा सकेंगे। यहां इंटरनेशनल डीजे की भी धूम होगी। होटल केप्रबंध निदेशक विकास मेहरोत्रा ने बताया कि लाइव बैंड और बैली डांसर का स्पेशल शो आकर्षण के केंद्र में होगा। शहरवासियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

क्लबों की ओर से पार्टियां
इनरव्हील क्लब, रोटरी क्लब, लायंस क्लब समेत शहर के तमाम क्लब न्यू ईयर पार्टी प्लान कर रहे हैं। कोई रिसॉर्ट में तो कोई होटलों में थीम पार्टी का आयोजन करेगा। इसमें बैंड और डांसर मस्ती का तड़का लगाएंगे। साथ ही बच्चों के लिए कॉर्निवाल का आयोजन होगा। इसमें खेलकूद के साथ लजीज व्यंजनों का इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed