फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New twist in the death of Mahant Kalyan Das: Police got a letter from the room

महंत कल्याण दास के निधन में नया मोड़: कमरे से मिली चिट्ठी, चार लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप, सीएम को बनाया संपत्ति का मालिक

Sat, 18 Dec 2021 08:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Dec 2021 08:12 PM IST
सार

महंत कल्याण दास के कमरे से पुलिस को एक लेटर मिला है। बृजेश, शिवदत्त, विकास और उमेश इन चार लोगों पर महंत ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
New twist in the death of Mahant Kalyan Das: Police got a letter from the room
महंत कल्याण दास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में खोही बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास के कमरे से आठ लाख रुपये, करीब डेढ़ किलो चांदी और डेढ़ क्विंटल सिक्के (रुपये) मिले हैं। अलमारी में एक पत्र भी मिला है, जिसमें पांच लोगों पर प्रताड़ित करने संपत्ति हथियाने की साजिश करने का आरोप है।

विज्ञापन


महंत की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। शनिवार को अखाडों व मंदिर के महंतों की मौजूदगी में एसडीएम, एएसपी व सीओ ने महंत का कमरा खुलवाया।
विज्ञापन


महंत की अलमारी में लेटर पैड में लगा मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र मिला है। मौत के बाद अखाड़ा की जमीन गोरखनाथ मंदिर की पीठ को देने की बात कही गई है। पत्र में धर्मनगरी के कुछ मंदिरों के संतों और एक यादव परिवार के सदस्य (अज्ञात) पर प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में आठ लाख रुपये, डेढ़ कुंतल सिक्के (दस, पांच, दो व एक रुपये), एक  किलो 600 ग्राम चांदी, चांदी से बने भगवान के मुकुट, दवाएं और मोबाइल मिला है। कमरे की छत से रसोई में जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी हैं। तलाशी की वीडियोग्राफी भी कराई गई। 

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पत्र में बृजेश, शिवदत्त, विकास, उमेश व अज्ञात पर आरोप है। इनमें से कुछ आसपास के मंदिरों के पुजारी व शिष्य हैं। डाग स्क्वाड व फारेंसिंक टीम ने जांच कराई जा रही है। सीओ, कोतवाल व दो अन्य की जांच कमेटी बना दी गई है।

तलाशी के दौरान धर्मनगरी के महंत रहे मौजूद 
कमरे की तलाशी के समय सात मठों के महंत दिव्य जीवनदास, महंत अनूप दास, महंत मनोहर दास,महंत भरतदास आदि मौजूद रहे। 

व्यापारियों को उधार दिए रुपये
बताया जा रहा है कि एक डायरी भी मिली है। जिसमें स्थानीय व्यापारियों को चार लाख रुपये उधार देने सहित अन्य बातें लिखी हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। 

 

आश्रमों की संपत्ति के लिए होते रहते हैं विवाद
धर्मनगरी में आश्रम की संपत्ति के लिए विवाद होते रहते हैं। पिछले साल प्राचीन मंदिर बाला जी के महंत की हत्या कर दी गई थी। धर्मनगरी क्षेत्र में कई आश्रम के पास करोड़ की संपत्ति और जमीनें भी हैं। आश्रम की महंती को लेकर विवाद होता रहता है। इसमें कुछ महंतों की हत्या भी हो चुकी है। इसी साल बाला जी के मंदिर के महंत की हत्या रामघाट के पास कर दी गई थी। इसमें आश्रम के कुछ युवक और फतेहपुर का एक व्यक्ति पकड़ा गया था। परिक्रमा मार्ग के एक मंदिर के महंत को जानीकुंड के पास गोली मार दी गई थी।

प्रयागराज के महंत वाली घटना से जोड़ने की कवायद
प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर के आश्रम के महंत की मौत के बाद सोसाइट नोट मिला था। जिसमें प्रताड़ित करने की बात सामने आयी थी। उसी तरह से धर्मनगरी के महंत के मिले सोसाइट नोट में भी प्रताड़ित करने की बात सामने आयी है।

मुख्यमंत्री से मिल चुके थे महंत
बताया जाता है कि निर्वाणी खोही बडे़ आश्रम के महंत कल्याणदास घटना के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। जिसमें उन्होंने प्रताड़ित करने की बात कहीं थी। इसके बाद अपने आश्रम की संपत्ति गोरखपीठ को सौंपने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed