फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new trains from Kanpur to Prayagraj during Kumbh

कुंभ में कानपुर से प्रयागराज के बीच चलेंगी 12 नई मेमू, इन ट्रेनों की होने लगेगी मरम्मत

Thu, 01 Nov 2018 12:01 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
new trains from Kanpur to Prayagraj during Kumbh
डेमो पिक
कानपुर: कुंभ मेला के दौरान यात्रियों को प्रयागराज आने जाने में ज्यादा सहूलियत हो, इसके लिए कानपुर से प्रयागराज के बीच मेमू ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। रेलवे के दूसरे मंडलों से 12 मेमू ट्रेनें कुंभ के पहले आ जाएंगी। 
विज्ञापन


अभी तक लोकल ट्रेनों में कानपुर चित्रकूट इंटरसिटी, प्रयाग इंटरसिटी, फतेहपुर तक एक मेमू ट्रेन चलती है। मेमू की संख्या बढ़ने से आसानी से लोग प्रयागराज आ-जा सकेंगे। कुंभ मेला खत्म होने के बाद जीटी रोड रेलवे कालोनी के पास 81 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेमू शेड में ही इन ट्रेनों की मरम्मत होने लगेगी। अभी तक प्रयागराज में होती है। कुंभ में यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसरांय), गाजियाबाद, बनारस, दिल्ली से मेमू ट्रेनें आ रही हैं। यह ट्रेनें जनवरी से मार्च तक कई फेरों में यात्रियों को लाने-ले जाने का काम करेंगी। इससे दिल्ली हावड़ा रूट की मुख्य ट्रेनों पर असर नहीं पड़ेगा। आम तौर पर भीड़ ज्यादा होने पर लोग ट्रेनों की रिजर्वेशन बोगियों में चढ़ जाते हैं। 
विज्ञापन



कुंभ मेला में यात्रियों को आसानी से प्रयागराज पहुंचाने के लिए 12 नई मेमू चलेंगी। कानपुर में मेमू शेड के बन जाने से यह मेमू का बेस हो जाएगा और मेमू की ट्रेनों की मरम्मत होने से यहां से मेमू की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed