{"_id":"6040a5308ebc3edbf0321c06","slug":"new-rule-of-traffic-department-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दोपहिया पर पीछे बैठने वाले भी हेलमेट लगाएं, वरना एक हजार रुपये का चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दोपहिया पर पीछे बैठने वाले भी हेलमेट लगाएं, वरना एक हजार रुपये का चालान
Thu, 04 Mar 2021 02:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में अब बाइक चला रहे शख्स के साथ पीछे बैठने वाले महिला व पुरुष को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ट्रैफिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा।
एसपी ट्रैफिक बसंत लाल ने बताया कि ट्रैफिक मुख्यालय के निर्देश के बाद शहर में भी इस माह से दोपहिया पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। नियम का पालन न करने वालों पर एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा। उधर, आईजी ने बताया कि पुलिस भी इस नियम का कड़ाई से पालन करेगी। चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले सिपाही और दरोगा भी हेलमेट लगाकर ही नजर आएंगे वरना कार्रवाई की जाएगी।