फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new road violence Arms licenses of four accused including Haji Wasi and his son cancelled ordered in DM court

नई सड़क हिंसा: आरोपी हाजी वसी और बेटे समेत चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, DM कोर्ट में सुनवाई के बाद हुआ आदेश

Thu, 27 Feb 2025 07:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Feb 2025 07:18 AM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। कुल पांच लोगों के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं। शस्त्र का दुरुपयोग कर समाज में भय व्याप्त करने का सभी आरोपियों के द्वारा किया गया।

विज्ञापन
new road violence Arms licenses of four accused including Haji Wasi and his son cancelled ordered in DM court
बिल्डर हाजी वसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आत्मरक्षा के लिए खरीदे गए लाइसेंसी शस्त्र का गलत प्रयोग करने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नई सड़क के आरोपी हाजी वसी समेत 5 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसमें नई सड़क हिंसा के आरोपी रहे हाजी वसी और अब्दुल रहमान का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन

वसी के दो पिस्टल के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई की। देवकीनगर थाना नौबस्ता निवासी अजय शर्मा ने लाइसेंसी पिस्टल से घर की छत पर हवाई फायरिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

विज्ञापन

पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त किया
इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लाइसेंस करने की रिपोर्ट डीएम कोर्ट भेजी थी। इसी तरह फत्तेपुर थाना बर्रा निवासी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने हाईवे की सर्विस रोड शिवराजपुर पर हवाई फायरिंग करके क्षेत्र में भय फैलाने का काम किया। इनकी पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त किया गया।

विज्ञापन

हाजी वसी के दो पिस्टल के लाइसेंस कैंसिल
वहीं कानपुर नई सड़क हिंसा के आरोपी हाजी वसी निवासी चमनगंज, थाना चमनगंज के दो पिस्टल के लाइसेंस कैंसिल किए गए। दंगा फैलाने समेत अन्य अपराधों में शामिल अब्दुल रहमान निवासी चमनगंज थाना चमनगंज पर पिस्टल लाइसेंस निरस्त किया गया।

विज्ञापन

शस्त्र का दुरुपयोग किया गया
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। कुल 5 लोगों के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल किए गए हैं। शस्त्र का दुरुपयोग कर समाज में भय व्याप्त करने का सभी आरोपियों के द्वारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed