फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New pulse crop arrives in the market; prices drop.

Kanpur News: बाजार में आई दालों की नई फसल, गिरे दाम

Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
New pulse crop arrives in the market; prices drop.
कानपुर। दालों की नई फसल के बाजार में दस्तक देने के बाद इनके भावों में कमी आ गई है। अरहर, मूंग, उड़द दाल के भाव तेजी से कम हुए हैं। अरहर फूल दाल पहले थोक में 108 रुपये किलो थी। अब उसके दाम 103 रुपये किलो हो गए हैं। फुटकर के दाम पहले जैसे ही हैं। व्यापारियों का कहना है कि दाम एक या दो दिन में कम हो जाएंगे। वहीं चावल के दाम तेजी से बढ़े हैं। गुजराती और सेला चावल के भावों में 8 से 15 रुपये किलो की तेजी आई है।
विज्ञापन




दाल-चावल के थोक कारोबारी सचिन त्रिवेदी ने बताया कि अरहर, मूंग, उड़द समेत सभी दालों की नई फसल बाजार में आ गई है। इसकी वजह से थोक भावों में अंतर आ गया है। सभी दालों के भाव कम हो गए हैं। अरहर फूल दाल का भाव 108 रुपये प्रति किलो से घटकर 103 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। अरहर स्पेशल का दाम 92 रुपये से घटकर 88 रुपये किलो के स्तर पर आ गया है।
विज्ञापन


मूंग देसी का भाव अब 88 रुपये है। पहले इसका रेट 92 रुपये प्रति किले था। उड़द दाल 138 रुपये से घटकर 120 रुपये किलो में हो गई है। मूंग धोवा और उड़द धोवा के भावों में प्रति किलो तीन-तीन रुपये की कमी आ गई है। उन्होंने बताया कि दाल उत्पादक राज्यों में अच्छी पैदावार हुई हैं। उन्होंने बताया कि चावल के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। यूरिया की अनिश्चितता के कारण ऐसा है। गुजराती चावल का भाव 38 रुपये किलो से बढ़कर 47 रुपये किलो हो गया है। सेला चावल का दाम 90 से 92 रुपये प्रति किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसका भाव थोक में 104 रुपये किलो पहुंच गया है। किसानों को यूरिया खाद की चिंता है। इसके चलते बाजार पर असर आ गया है। वहीं फुटकर व्यापारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि फुटकर में अरहर दाल 120 रुपये किलो में बिक रही है। मूंग दाल का भाव 110 रुपये किलो है। उड़द दाल का भाव 140 रुपये किलो है। थोक में भाव कम हुए हैं तो इसका बाजार पर असर एक या दो दिन में दिखने लगेगा। भाव कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed