फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New list of coordinators released, tussle escalates in Congress

Kanpur News: कोऑर्डिनेटरों की नई सूची जारी, कांग्रेस में खींचतान बढ़ी

Fri, 14 Nov 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
New list of coordinators released, tussle escalates in Congress
कानपुर। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से पिछले दिनों जारी कोऑर्डिनेटरों की सूची में पार्टी की प्रदेश इकाई के निर्देश पर परिवर्तन किया गया है। पिछले दिनों सूची प्रकाशित होने के बाद इसमें कुछ दावेदारों का नाम नहीं होने की वजह से प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की गई थी। दावेदारों के नाम बढ़ने से पार्टी में खींचतान बढ़ गई है।
विज्ञापन


इसमें सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में किया गया है। यहां पहले नौ लोगों को कोऑर्डिनेटर बनाया गया था लेकिन शिकायत के बाद अब कोऑर्डिनेटरों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। गोविंदनगर में वरिष्ठ नेता राजीव द्विवेदी और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी का नाम बढ़ाया गया है। नरेश त्रिपाठी का नाम कल्याणपुर क्षेत्र की सूची में भी है जबकि पूर्व में कल्याणपुर से दावेदारी करने वाले राजीव को गोविंदनगर भेजा गया है। यहां कोऑर्डिनेटरों की संख्या बढ़ने से पार्टी के अंदर अभी से खींचतान बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि इन्ही में से विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से प्रत्याशी के लिए जो योग्यता रखी गई है, उसमें धन बल को भी शामिल किया गया है। गोविंदनगर के अलावा किदवईनगर और आर्यनगर में एक- एक नाम बढ़ाया गया है। यहां पर अब कोऑर्डिनेटरों की संख्या सात-सात हो गई है। किदवईनगर में दीपक त्रिवेदी बल्ली और आर्यनगर में लल्लन अवस्थी का नाम बढ़ाया गया है। सीसामऊ से राजेश गौतम का नाम बढ़ाया गया है। राजीव द्विवेदी, नरेश त्रिपाठी व अन्य बढ़ाए गए दावेदारों का कहना है कि पार्टी उन्हें जहां से लड़ने का आदेश देगी, वहां पर लड़ेंगे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से कुछ और नाम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसी वजह से सूची में आंशिक बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed