फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New flights to Hyderabad, Bangalore and Mumbai from first time: Civil Aviation Minister to launch IndiGo flight

हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई की नई उड़ानें पहली से: इंडिगो की फ्लाइट का नागरिक उड्डयन मंत्री करेंगे शुभारंभ

Mon, 18 Oct 2021 12:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 Oct 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
New flights to Hyderabad, Bangalore and Mumbai from first time: Civil Aviation Minister to launch IndiGo flight
हवाई जहाज - फोटो : सोशल मीडिया
एक नवंबर से कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई की फ्लाइटों की शुरुआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। स्पाइसजेट की दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की फ्लाइटें पहले से चकेरी एयरपोर्ट से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अब छह शहरों की फ्लाइटों का संचालन कानपुर से होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को दे दी है।  इस संबंध में सोमवार को अथॉरिटी के अधिकारी वरिष्ठ अफसरों से दौरे को लेकर वर्चुअल बैठक भी करेंगे। पहले दिन फ्लाइटें स्पेशल बनकर उड़ेंगी ताकि एक घंटे के भीतर तीनों फ्लाइटों को हरी झंडी दिखाई जा सके। ये सभी फ्लाइटें 180 सीटर होंगी।
विज्ञापन


तीनों फ्लाइटों की सीटें खाली, टिकट बुकिंग शुरू
कानपुर से एक नवंबर से हैदराबाद, बंगलूरू और मुंबई की शुरू हो रही इंडिगो की तीनों फ्लाइटों में अभी सीटें खाली हैं। इनकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बंगलूरू, मुंबई दो तो हैदराबाद सवा दो घंटे में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है शेड्यूल
हैदराबाद की फ्लाइट कानपुर आएगी        सुबह 11:30 बजे
कानपुर से हैदराबाद को उड़ान भरेगी        दोपहर 12:00 बजे
मुंबई से कानपुर आएगी फ्लाइट              दोपहर 03 बजे
कानपुर से मुंबई को उड़ेगी                    दोपहर 03:30 बजे
बंगलूरू से फ्लाइट आएगी                          शाम 04 बजे
बंगलूरू को चकेरी से उड़ान भरेगी            शाम 04:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed