{"_id":"7dc4153177c05a29c6f16a42b460cab7","slug":"new-fees-for-banking-services-will-be-from-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बैंक के ग्राहकों की कटेगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बैंक के ग्राहकों की कटेगी जेब
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 22 Mar 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से निजी बैंकों के ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अधिक शुल्क देना होगा। साथ ही सेविंग एकाउंट में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर ज्यादा पेनाल्टी लगेगी। ग्राहकों को नई चेक बुक लेने और एकाउंट में नकद जमा जैसी जरूरी सेवाओं पर भी अधिक शुल्क देना होगा। प्रमुख निजी बैंकों आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक में नए चार्ज एक अप्रैल से लागू होंगे।
बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक एक अप्रैल से अपने ग्राहकों से बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं होने पर शहरी क्षेत्रों में 100 रुपये और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में 50 रुपये अधिक वसूलेगा। अभी बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस न होने पर 250 रुपये से 350 रुपये तक शुल्क देना होता है।
शहरी क्षेत्र के लिए न्यूनतम मासिक बैलेंस की सीमा 10000 रुपये और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के लिए 5000 रुपये है। दूसरे शहरों से एक से अधिक बार कैश ट्रांजेक्शन करने पर ग्राहक को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसके तहत 1000 रुपये नकद जमा करने पर भी ग्राहक को पांच रुपये देने होंगे, लेकिन नकद जमा में पहला ट्रांजेक्शन फ्री होगा।
विज्ञापन
एक्सिस बैंक के प्राइम प्लस एकाउंट होल्डर को न्यूनतम मासिक बैलेंस नहीं रखने पर अधिक पेनाल्टी चुकानी होगी। यह अभी तक 250 रुपये है जो एक अप्रैल से 350 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा न्यूनतम मासिक बैलेंस से प्रत्येक 100 रुपये कम होने पर पांच रुपये की कटौती की जाएगी।
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को एक अप्रैल से 25 पेज की अतिरिक्त चेकबुक लेने के लिए 75 रुपये का शुल्क चुकाना होगा जो कि अभी तक 50 रुपये था। बचत खाते में न्यूनतम मासिक बैलेंस नहीं रखने पर शहरी क्षेत्र के ग्राहकों को 150 रुपये से 600 रुपये तक और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों से 150 से 300 रुपये वसूला जाएगा।
वर्तमान में 250 रुपये से 350 रुपये तक शुल्क वसूला जाता है। शहरी क्षेत्र के सेविंग एकाउंट का न्यूनतम बैलेंस 10000 रुपये और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस 5000 रुपये होना चाहिए। कोटक महिंद्रा बैंक ने ‘ऐज बचत खातों’ पर औसत मासिक बैलेंस 10000 रुपये मेंटेन नहीं करने पर एक अप्रैल से अधिक चार्ज वसूलेगा।
इसके तहत 250 रुपये की जगह 300 रुपये पेनाल्टी लगेगी। इसके अलावा यदि खाते में 5000 रुपये से कम रकम है तो बैंक 350 के स्थान पर 400 रुपये चार्ज वसूलेगा। बैंक में न्यूनतम बैलेंस खाते में नहीं होने पर ग्राहकों को एसएमएस या ई-मेल से भी सूचित करेगा। इसके लिए एक माह का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी ग्राहक के बैलेंस मेनटेन न करने पर चार्ज वसूला जाएगा।